- Hindi News »
- Maharashtra »
- Bhandara »
- Bhandara Dr Amb Jayanti Preparations Blue Flags Buddha Vihar Decoration
भंडारा में बाबासाहब आंबेडकर जयंती की भव्य तैयारियां, बाजारों में उमड़ी भीड़ और बुद्ध विहारों में आकर्षक सजावट
भंडारा जिले में डॉ. बाबासाहब आंबेडकर जयंती को लेकर भारी उत्साह है। बाजारों में नीले झंडे और टी-शर्ट की धूम है, वहीं बुद्ध विहारों को विद्युत रोशनी से सजाया गया है।

Bhandara Ambedkar Jayanti News: भंडारा डॉ. बाबासाहब आंबेडकर की जयंती में अब महज एक दिन शेष रह गया हैं और पूरे जिले में उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है। गांवगांव के बुद्ध विहारों और स्मारकों में तैयारियां जोरों पर हैं।
मंगलवार को जयंती समारोह को भव्य रूप से मनाने के लिए युवा वर्ग विशेष रूप से सक्रिय नजर आ रहा है। बाजारों में नीले रंग की पताकाएं, झंडे, तोरण और टोपी से पूरा शहर नीले रंग में रंगा हुआ दिखाई दे रहा है। शहर के गांधी चौक और बड़ा बाजार क्षेत्र में जयंती से संबंधित सामग्री की दुकानें सजी हुई हैं।
यहां टीशर्ट, साड़ी, जैकेट, कुर्तापायजामा और दुपट्टों की खरीदारी के लिए बड़ी संख्या में लोग उमड़ रहे हैं। बुद्ध विहारों और समाज मंदिरों को आकर्षक विद्युत रोशनी से सजाया गया है, वहीं चौकचौराहों पर आकर्षक झांकियां तैयार की जा रही हैं।
सम्बंधित ख़बरें
दर्यापुर में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, नगर परिषद की कार्रवाई से मचा हड़कंप
लाखनी के पाथरी गांव में इलेक्ट्रिकल दुकान में चोरी, 40 हजार का स्क्रैप तांबा तार चोरी
भंडारा में अवैध शराब व जुआ अड्डों पर पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी, 1.33 लाख का माल जब्त, 9 आरोपी गिरफ्तार
चिखला माइंस में मॉयल के पेड़ लगाने के दावों की खुली पोल, निरीक्षण में मिले सिर्फ 213 सूखे पेड़
नीले एवं सफेद रंग के वस्त्रों की मांग युवाओं के बीच डॉ। आंबेडकर की तस्वीर या हस्ताक्षर वाले टीशर्ट और शर्ट खासे लोकप्रिय हैं। महिलाओं के लिए सफेद साड़ियों पर नीली बॉर्डर, धम्मचक्र और पीपल के पत्तों की डिजाइन वाली साड़ियों को अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है।
नीले झंडों की कीमत में पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 10 प्रतिशत वृद्धि होने के बावजूद खरीदारी का उत्साह कम नहीं हुआ है। इस बार केवल शोभायात्राओं पर ही नहीं, बल्कि वैचारिक और सामाजिक कार्यक्रमों पर भी विशेष जोर दिया जा रहा है।
संविधान अमृत महोत्सव समिति और अन्य उत्सव समितियों द्वारा पांच दिवसीय कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित की जा रही है। वैशाली नगर, नाशिक नगर, संविधान चौक और रमाबाई आंबेडकर वार्ड में स्वागत द्वार सजाए गए हैं।
साथ ही प्रबोधन गीत, व्याख्यान, स्वास्थ्य शिविर, रक्तदान और विद्यार्थियों के लिए प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जा रही हैं।
Bhandara dr amb jayanti preparations blue flags buddha vihar decoration
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Navabharat Nishanebaaz: पेट्रोल रहित विमानों की उड़ान, वैज्ञानिक दें इस ओर ध्यान
May 21, 2026 | 06:41 AMNagpur Weather: नागपुर में गर्मी का रेड अलर्ट, लू के थपेड़ों से झुलसेगा शहर, जानें आज के मौसम का हाल
May 21, 2026 | 06:05 AMBirthday Horoscope 21 May 2026: आज जन्मे बच्चों का करियर कैसा रहेगा? जानिए उनका स्वभाव और क्या कहता है भाग्यफल
May 21, 2026 | 06:05 AMMaharashtra Weather: कही रेड अलर्ट के साथ लू, तो कही मानसून पूर्व बारिश, जानें कैसा होगा आज आपके शहर का हाल?
May 21, 2026 | 05:55 AMFASTag स्कैन न हो तो टेंशन खत्म, अब बिना Toll दिए निकल सकते हैं आगे, जानिए सरकारी नियम
May 21, 2026 | 05:08 AMचीन में इंसानों की नौकरी खा जाएंगे Robots? 2035 तक फैक्ट्रियों में दिख सकते हैं 2.4 करोड़ Humanoid Machines
May 21, 2026 | 03:06 AMIPL 2026 में KKR ने क्वालिफिकेशन की तरफ बढ़ाया कदम, ईडन गार्डन्स में Mumbai Indians को 4 विकेट से दी शिकस्त
May 21, 2026 | 12:20 AMवीडियो गैलरी

PM Modi Italy Visit 2026: Meloni की दोस्ती से भारत को क्या मिला? जानिए 5 बड़े फायदे? | Video
May 20, 2026 | 04:11 PM
Maharashtra MLC Election 2026: 16 सीटों पर चुनाव का ऐलान, बदलेंगे राजनीतिक समीकरण
May 20, 2026 | 02:57 PM
देशभर में आज मेडिकल स्टोर्स की हड़ताल, आखिर क्यों फार्मसी संचालकों को लेना पड़ा ये फैसला, देखें VIDEO
May 20, 2026 | 02:04 PM
किरेन रिजिजू के बयान से मचा सियासी भूचाल! मुस्लिमों की आबादी को लेकर कह दी ऐसी बात, भड़क उठे विपक्ष के नेता
May 20, 2026 | 01:46 PM
स्वागत है मेरे दोस्त… PM Modi के इटली पहुंचते ही जॉर्जिया मेलोनी ने शेयर की ऐसी सेल्फी, इंटरनेट पर मचा तहलका
May 20, 2026 | 01:07 PM
मुझे भी जेल में डालो…पुलिस पर फूट पड़ा सपा सांसद इकरा हसन का गुस्सा, देखें VIDEO
May 20, 2026 | 12:51 PM














