Bhandara News: वैनगंगा नदी उफान पर, धापेवाड़ा बैराज से पानी छोड़े जाने के बाद प्रशासन सतर्क

Bhandara flood alert : भंडारा जिले में धापेवाड़ा बैराज में पानी की आवक बढ़ने के बाद 5 गेट खोल दिए गए हैं। बैराज से 461।40 क्यूमेक्स पानी वैनगंगा नदी में छोड़ा जा रहा है जिससे नदी का जलस्तर बढ़ गया है।
bhandara dhapewada barrage gates open wainganga river alert
भंडारा धापेवाड़ा बैराज- फाइल फोटो (सोर्सः सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Bhandara Dhapewada Barrage: धापेवाड़ा बैराज में पानी की आवक तेजी से बढ़ने के कारण सोमवार, 20 जुलाई को दोपहर 1 बजे बैराज के 5 गेट 0.80 मीटर तक खोल दिए गए हैं। इसके जरिए 461.40 क्यूमेक्स पानी वैनगंगा नदी में प्रवाहित किया जा रहा है।

तिरोड़ा तहसील की ओर से भंडारा जिले में बहने वाली वैनगंगा नदी का जलस्तर लगातार पानी छोड़े जाने से बढ़ गया है। जल संसाधन विभाग के अनुसार बैराज में वर्तमान में 42.27 प्रतिशत जल भंडारण उपलब्ध है और आवक को देखते हुए यह कदम उठाया गया है।

भंडारा में वैनगंगा नदी का जलस्तर बढ़ा

प्रशासन सतर्क, तटीय इलाकों में चेतावनी नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए भंडारा जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे फिलहाल नदी के किनारे या पानी में जाने से बचें और पूरी सतर्कता बरतें। स्थानीय प्रशासन और संबंधित विभागों को सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने तथा तटीय क्षेत्रों में समय रहते सूचना देने के निर्देश दिए गए हैं।

धापेवाड़ा बैराज के 5 गेट खोले गए

23 और 24 जुलाई को येलो अलर्ट भारतीय मौसम विभाग की ओर से जारी ताजा बुलेटिन के अनुसार भंडारा जिले में 23 और 24 जुलाई के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान जिले में मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है। प्रशासन ने लोगों को अनावश्यक रूप से नदीनालों के पास न जाने की सलाह दी है।

लोगों से सतर्क रहने की अपील

इस बीच, दो दिनों के विराम के बाद जिले में बारिश ने एक बार फिर से दस्तक दे दी है। सोमवार को सुबह के समय धूप खिली रही, लेकिन दोपहर होते ही झमाझम बारिश शुरू हो गई। जिले में शाम तक बारिश का मौसम बना रहा।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com