भंडारा में कांग्रेस का बड़ा सियासी दांव, शिंदे गुट के विधायक नरेंद्र भोंडेकर को पार्टी में आने खुला न्योता

Bhandara Congress Politics: भंडारा में कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकुंद साखरकर ने शिवसेना शिंदे गुट के विधायक नरेंद्र भोंडेकर को कांग्रेस में शामिल होने का खुला न्योता दिया।
bhandara congress offer narendra bhondekar shiv sena shinde faction
नरेंद्र भोंडेकर कांग्रेस (सोर्सः सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Bhandara Dahi Handi Event: विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। कांग्रेस की ओर से सीधे शिवसेना शिंदे गुट के विधायक नरेंद्र भोंडेकर को पार्टी में शामिल होने का खुला न्योता दिए जाने से जिले की राजनीति में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।

दही हंडी के मंच से सीधा न्योता

भंडारा में आयोजित दहीहंडी कार्यक्रम में विधायक नरेंद्र भोंडेकर और कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकुंद साखरकर एक ही मंच पर मौजूद थे। इस दौरान साखरकर ने भोंडेकर के विकास कार्यों की सराहना करते हुए उनसे महायुति का साथ छोड़कर कांग्रेस में शामिल होने का खुला आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि यदि भोंडेकर कांग्रेस में आते हैं तो उनका स्वागत किया जाएगा। इस दौरान यह भी दावा किया गया कि भंडारा-पवनी विधानसभा क्षेत्र कांग्रेस और शिवसेना का गढ़ रहा है। मंच से दिए गए इस निमंत्रण के बाद राजनीतिक गलियारों में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

bhandara congress offer narendra bhondekar shiv sena shinde faction
Nashik News: कुंभ के बहाने बिछेगा 1435 किमी सड़कों का महाजाल, 65.60 किमी रिंग रोड से घटेगा ट्रैफिक दबाव

भोंडेकर का सावधान रुख

कांग्रेस की पेशकश पर विधायक नरेंद्र भोंडेकर ने सावधानी बरतते हुए कहा कि उन्हें कांग्रेस की ओर से कोई आधिकारिक प्रस्ताव नहीं मिला है। उन्होंने संकेत दिया कि कांग्रेस जिलाध्यक्ष का बयान संभवतः प्रेमभावना अथवा मजाक के तौर पर दिया गया होगा। भोंडेकर ने स्पष्ट किया कि फिलहाल पार्टी बदलने का कोई सवाल नहीं है और उनका पूरा ध्यान जिले के विकास पर है। उन्होंने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के हाथ मजबूत करने का संकल्प भी व्यक्त किया।

महायुति में समन्वय पर जोर

स्थानीय स्तर पर आरोप-प्रत्यारोप के कारण पैदा हुआ विवाद अब समाप्त होने की बात कही जा रही है। जिला नेतृत्व ने इस मामले पर पर्दा डालते हुए सोशल मीडिया पर इस विषय को लेकर चर्चा नहीं करने का निर्णय लिया है। सभी दलों के स्थानीय नेताओं से अब राजनीतिक विवादों के बजाय विकास के मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करने की अपील की गई है। हालांकि, दहीहंडी के मंच से कांग्रेस द्वारा विधायक भोंडेकर को दिए गए खुले निमंत्रण ने भंडारा की राजनीति में नई चर्चाओं को जरूर जन्म दे दिया है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com