

Bhandara Smart City Infrastructure Reality Check: स्मार्ट सिटी बनने के बड़े-बड़े दावे अब बीते दिनों की बात लगते हैं। शहरवासियों को फिलहाल किसी महत्वाकांक्षी परियोजना से अधिक अपनी बुनियादी सुविधाओं की चिंता है। नए प्रशासकों और जनप्रतिनिधियों से शहरवासियों की अपेक्षा है कि वे बिजली, पानी, सड़क, यातायात और व्यवसाय से जुड़ी मूलभूत समस्याओं का समाधान कर नागरिकों को राहत प्रदान करें।
खेत की सिंचाई के लिए नहर पर लगाया गया पानी का मोटर पंप अज्ञात चोर चोरी कर ले गए। इस घटना से किसान को आर्थिक नुकसान हुआ है। पाथरी निवासी समीर सुधाकर हटवार (19) ने खेत की सिंचाई के लिए नहर पर सबमर्सिबल मोटर लगाई थी।
सामाजिक कार्यकर्ता सचिन कारेमोरे ने कहा की भंडारा शहर के विकास की शुरुआत बुनियादी सुविधाओं से होनी चाहिए। आज भी नागरिकों को बिजली, सड़क और पानी जैसी आवश्यक सेवाओं के लिए परेशानी उठानी पड़ती है। बिजली आपूर्ति बाधित होने पर लंबे समय तक सुधार कार्य नहीं होने से आम लोगों, विद्यार्थियों और व्यापारियों को नुकसान होता है। कई सड़कों की स्थिति जर्जर है, जिससे आवागमन कठिन और दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है। स्वच्छ पेयजल की नियमित आपूर्ति भी बड़ी चुनौती बनी हुई है। जनप्रतिनिधियों और प्रशासन को प्राथमिकता के आधार पर इन समस्याओं का समाधान कर नागरिकों को बेहतर और सुविधाजनक शहरी जीवन उपलब्ध कराना चाहिए।
व्यवसायी बाबा पटेल ने कहा की भंडारा शहर को बड़े कारखानों और आकर्षक परियोजनाओं के सपने दिखाने के बजाय मौजूदा समस्याओं का समाधान किया जाना चाहिए। वर्षों से विकास के नाम पर बड़े प्रकल्पों की घोषणाएं होती रही हैं, लेकिन उनका लाभ आम नागरिकों तक नहीं पहुंचा। व्यापार और रोजगार बढ़ाने के लिए पर्याप्त नियोजित व्यावसायिक स्थान उपलब्ध नहीं है।
जहां बाजार विकसित है, वहां ग्राहकों के लिए पार्किंग, फुटपाथ और यातायात प्रबंधन जैसी सुविधाओं का अभाव है। दूसरी ओर, अव्यवस्थित रूप से बढ़ती रेहड़ी-पटरी व्यवस्था ने सड़कों पर दबाव बढ़ा दिया है। शहर के संतुलित विकास के लिए प्रभावी नियोजन और सख्त क्रियान्वयन आवश्यक है।
जुनोना गांव के पुल के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। जुनोना निवासी मंगेश सुरेश काटेखाये (21) की शिकायत के अनुसार 30 मई की शाम उनके पिता मोटरसाइकिल से पवनी से जुनोना जा रहे थे। इसी दौरान मांगली से पवनी की ओर जा रहे बिना नंबर के ट्रैक्टर के चालक दिगंबर वासुदेव बावनकर ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी।
हादसे में उनके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। उनका उपचार जारी है। पवनी पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।