भंडारा में AISF ने टीईटी पेपर लीक पर सौंपा ज्ञापन, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग

TET Paper Leak: भंडारा में ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन ने महाराष्ट्र टीईटी पेपर लीक मामले में दोषियों पर कड़ी कार्रवाई, परीक्षा व्यवस्था को पारदर्शी बनाने और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की।
bhandara aisf tet paper leak protest memorandum
Student Protest (सोर्सः फाइल फोटो-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

AISF Bhandara: ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन एआईएसएफ भंडारा जिला परिषद ने महाराष्ट्र शिक्षक पात्रता परीक्षा टीईटी पेपर लीक मामले में दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई, परीक्षा व्यवस्था को पारदर्शी एवं सुरक्षित बनाने तथा शिक्षा मंत्री का तत्काल इस्तीफा लेने की मांग को लेकर जिला कलेक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि टीईटी पेपर लीक प्रकरण से राज्य के लाखों विद्यार्थियों, बेरोजगार युवक-युवतियों और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों का परीक्षा व्यवस्था पर से विश्वास कमजोर हुआ है।

संगठन का आरोप है कि नीट परीक्षा विवाद के बाद एक बार फिर परीक्षा प्रक्रिया पर गंभीर सवाल खड़े हुए हैं। विद्यार्थियों की मेहनत और भविष्य से खिलवाड़ करने वाली ऐसी घटनाओं के लिए सरकार की लापरवाही तथा परीक्षा प्रणाली में व्याप्त भ्रष्टाचार जिम्मेदार है। एआईएसएफ ने मांग की है कि टीईटी पेपर लीक मामले की उच्चस्तरीय एवं निष्पक्ष जांच कर सभी दोषियों को तत्काल गिरफ्तार किया जाए।

टीईटी पेपर लीक से छात्रों का टूटा भरोसा

साथ ही पेपर लीक से जुड़े गिरोह, दलालों तथा संबंधित अधिकारियों की भूमिका की गहन जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए परीक्षा प्रणाली को पारदर्शी, सुरक्षित और जवाबदेह बनाया जाए तथा प्रभावित विद्यार्थियों के नुकसान की भरपाई के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं।

एआईएसएफ ने सरकार को दी आंदोलन की चेतावनी

संगठन ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने शीघ्र और गंभीर कार्रवाई नहीं की तो राज्यभर के विद्यार्थियों को साथ लेकर व्यापक आंदोलन शुरू किया जाएगा। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष वैभव चोपकर, जिला सचिव विश्वजीत बनकर, प्रणय बडवाईक, निशिका उरकुडे, सुनील कोहले, जयश्री खांडकुरे, आफताब कुरैशी, निशा धांडे, आकाश मेश्राम, शंतनु गभणे, अर्पण गोस्वामी, मयूर कुथे, अनुज गजापूरे, खुशी गजभिये और निकिता मंडपे सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com