- Hindi News »
- Maharashtra »
- Bhandara »
- Bhandaara Nagar Parishad Corruption Officer Leave
टेंडर में कमीशनखोरी की खुली पोल, नोटिस मिलते ही भंडारा मुख्याधिकारी छुट्टी पर
Bhandara News: भंडारा नगर परिषद में भ्रष्टाचार के आरोपों के बाद मुख्याधिकारी करणकुमार चौहान छुट्टी पर चले गए। विधायक परिणय फुके ने टेंडर में अनियमितता और 25% कमीशनखोरी के आरोप लगाए हैं।
- Written By: आकाश मसने

भंडारा नगर परिषद (सोर्स: सोशल मीडिया)
Bhandara Pawani Municipal Council Corruption Case: दिवाली मिलन में विधायक डॉ. परिणय फुके द्वारा भंडारा और पवनी नगर परिषद में भ्रष्टाचार के आरोपों के बाद जिलाधिकारी ने भंडारा नगर परिषद के मुख्याधिकारी करणकुमार चौहान और पवनी नगर परिषद के मुख्याधिकारी नीलेश इंगोले को तीन दिन में जानकारी प्रस्तुत करने का आदेश दिया था। लेकिन नोटिस मिलते ही भंडारा मुख्याधिकारी ने 14 नवंबर 2025 तक चिकित्सीय अवकाश ले लिया।
उनके अवकाश पर जाने के बाद लाखनी नगर पंचायत के मुख्याधिकारी आशीष घोडे को भंडारा नगर परिषद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है, जबकि साकोली-सेंदूरवाफा नगर परिषद के मुख्याधिकारी मंगेश वासेकर को जिला सह आयुक्त, नगरपालिका प्रशासन के रूप में तात्पुरता दायित्व दिया गया है।
परिणय फुके ने उठाया था मुद्दा
भंडारा जिले में विकास कार्यों के टेंडर में कथित अनियमितताओं का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। विधान परिषद सदस्य डॉ. परिणय फुके ने हाल ही में आरोप लगाया था कि भंडारा जिले में विकास कार्यों के टेंडर मनमाने तरीके से जारी किए गए हैं और 20 से 25 प्रतिशत तक कमीशन के आधार पर कार्यों का वितरण किया गया है। उन्होंने इस संबंध में मुख्यमंत्री को भी शिकायत सौंपी थी।
सम्बंधित ख़बरें
परीक्षा से 8 दिन पहले ही लीक हो गया था NEET का पेपर; सीबीआई के हाथ लगे मनीषा वाघमारे के गुप्त दस्तावेज
मुंबई में बीएमसी ने चिन्हित किए 147 Garbage Vulnerable Points, कचरा मुक्त अभियान तेज
प्रधानमंत्री आवास योजना में पालघर जिले को राज्य में दूसरा स्थान, मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित
सैनिकों की यात्रा में लापरवाही पर रेलवे बोर्ड सख्त, मिलिट्री ट्रेनों की सुविधाओं की होगी जांच
यह भी पढ़ें:- अब हर स्कूल में गूंजेगा वंदे मातरम! राष्ट्रीय गीत के 150वीं वर्षगांठ पर महाराष्ट्र सरकार का फैसला
जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि प्रशासकीय मंजूरी प्राप्त किए बिना कुछ निविदाएं प्रशासकीय मंजूरी के अधीन बताते हुए जारी की गईं और बाद में रद्द भी कर दी गईं।
यह कार्यवाही अधिकारों के दुरुपयोग और प्रशासनिक अनियमितता का उदाहरण मानी जा रही है। शहर में यह चर्चा जोरों पर है कि इस पूरे प्रकरण के पीछे भंडारा के एक स्थानीय नेता का दबाव था। माना जा रहा है कि मुख्याधिकारी केवल बलि का बकरा बन रहे हैं।
Bhandaara nagar parishad corruption officer leave
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PMपत्नी के अफेयर के शक में हैवान बना पति, प्राइवेट पार्ट को तेजाब डालकर जलाया, 15 दिनों तक दी तालीबानी सजा
May 18, 2026 | 01:36 PMयवतमाल में किसान की सतर्कता से खुला मंडी घोटाला! पुसद मंडी में वजन कांटे पर सवाल, 2 तौल में 10 क्विंटल का फर्क
May 18, 2026 | 01:36 PMIET के हॉस्टल में छात्रों का हंगामा, अर्धनग्न होकर जमकर की तोड़फोड़, सख्त कार्रवाई के मूड में प्रशासन
May 18, 2026 | 01:29 PMFirst Aid Tips: घर में अचानक आ जाए मेडिकल इमरजेंसी, तो पैनिक होने की बजाए इन तरीकों से बचा सकते है जान
May 18, 2026 | 01:28 PMपरीक्षा से 8 दिन पहले ही लीक हो गया था NEET का पेपर; सीबीआई के हाथ लगे मनीषा वाघमारे के गुप्त दस्तावेज
May 18, 2026 | 01:24 PMमुंबई में बीएमसी ने चिन्हित किए 147 Garbage Vulnerable Points, कचरा मुक्त अभियान तेज
May 18, 2026 | 01:24 PMवीडियो गैलरी

केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM
आग का गोला बनी राजधनी एक्सप्रेस! थर्ड AC और SLR कोच जलकर खाक, देखें कैसे बची 68 यात्रियों की जान- VIDEO
May 17, 2026 | 12:54 PM
मेरे लिए बेहद लकी है गोवा…अरविंद केजरीवाल ने बताया कैसे गोवा पहुंचते ही पलट गई शराब घोटाले की बाजी! VIDEO
May 17, 2026 | 12:17 PM
16 मई को ठप हो जाएगी दिल्ली-मुंबई? डिलीवरी बॉय और कैब ड्राइवरों का फूटा गुस्सा, देशव्यापी बंद का ऐलान
May 16, 2026 | 01:25 PM












