भंडारा में बदहाल सड़क, वाकलहरदोली मार्ग पर जानलेवा गड्ढे, ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी

भंडारा जिले में वाकलहरदोली मार्ग की स्थिति खराब, जानलेवा गड्ढों से ग्रामीण परेशान, पक्की सड़क की मांग।
bandra-102
Published on: 
Updated on: 

Bhandara News: भंडारा जिले के वाकलहरदोली मार्ग की हालत इन दिनों बेहद खराब हो गई है. सड़क पर कई स्थानों पर बड़ेबड़े और जानलेवा गड्ढे बन गए हैं, जिससे सड़क पूरी तरह जर्जर हो चुकी है. खराब सड़क के कारण इस मार्ग से आनेजाने वाले यात्रियों, स्कूली विद्यार्थियों, किसानों, खेत मजदूरों, कर्मचारियों और व्यापारियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.स्थानीय लोगों के अनुसार यह मार्ग क्षेत्र के कई गांवों को जोड़ने वाला महत्वपूर्ण रास्ता है, जिससे रोजाना बड़ी संख्या में लोग आवागमन करते हैं.

लेकिन लंबे समय से सड़क की मरम्मत नहीं होने के कारण इसकी स्थिति दिनप्रतिदिन खराब होती जा रही है. बारिश के दिनों में गड्ढों में पानी भर जाने से सड़क और भी खतरनाक हो जाती है, जिससे दुर्घटना होने का खतरा बना रहता है. दुघटनाओं की सड़क ग्रामीणों का कहना है कि सड़क पर बने बड़े गड्ढों के कारण वाहन चालकों को बेहद सावधानी से वाहन चलाना पड़ता है.

कई बार दोपहिया वाहन चालक संतुलन खो देते हैं, जिससे दुर्घटनाएं होने की संभावना बढ़ जाती है. स्कूली विद्यार्थियों को भी रोजाना इसी खराब सड़क से होकर स्कूल जाना पड़ता है, जिससे उनके अभिभावकों में चिंता बनी रहती है.किसानों और खेत मजदूरों को भी खेतों तक पहुंचने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. व्यापारियों और कर्मचारियों को रोजमर्रा के काम के लिए इसी मार्ग से गुजरना पड़ता है, लेकिन सड़क की खराब स्थिति के कारण समय और ईंधन दोनों की बर्बादी हो रही है.

मजबूत सड़क तैयार करें इस संबंध में गांव की सरपंच कांता जनबंधू ने जानकारी देते हुए कहा कि सड़क की वर्तमान स्थिति बेहद चिंताजनक है और इससे लोगों को गंभीर परेशानी हो रही है. उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से तत्काल इस समस्या की ओर ध्यान देने की अपील की है.सरपंच कांता जनबंधू ने मांग की है कि वाकलहरदोली मार्ग का जल्द से जल्द स्थायी समाधान किया जाए और इस रास्ते पर मजबूत तथा पक्की सड़क का निर्माण कराया जाए, ताकि क्षेत्र के लोगों को सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके. ग्रामीणों को उम्मीद है कि प्रशासन और जनप्रतिनिधि जल्द ही इस समस्या का समाधान करेंगे.

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com