धान से भरा ट्रैक्टर पुल से गिरा; पुल ढहने से हादसा, पन्नाशी-कलेवाड़ा मार्ग की घटना

Tractor Overturned
Published on
Updated on

अडयाल: चावल मिल में धान की बोरी ले जा रहा ट्रैक्टर नए बने पुल के ढह जाने की वजह से नाले में गिर गया.ट्रैक्टर के चालक व मजदूरों की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया. लेकिन धान की बोरी नाले में गिरने से भीग गई. यह घटना पवनी तहसील के पन्नासी-कलेवाड़ा मार्ग के नाले के पुल पर सोमवार शाम को हुई.

 धान की 6 बोरियों से लदा एक ट्रैक्टर पहेला की ओर जा रहा था. पन्नासी से कलेवाड़ा जाने वाली सड़क पर 100 मीटर की दूरी पर नहर पर दो पुल बनाए गए हैं. पुल के किनारे सीमेंट कांक्रीट का पांच से छह फुट का भाग उस समय ढह गया जब ट्रैक्टर इनमें से एक पुल के ऊपर से गुजर रहा था. ट्रैक्टर का इंजन व ट्रॉली का हिस्सा नाले में नीचे गिर गया. ट्रॉली में बैठे चार हमाल जान बचाने के लिए कूद पड़े. चालक ने भी अपनी जान बचाने में ही भलाई समझी.

यह नाला करीब 50 फुट लंबा, 20 फुट चौड़ा और दस फुट गहरा है. हादसा उस वक्त हुआ जब पुल का एक हिस्सा अचानक नहर में गिर गया. दिलचस्प बात यह है कि इस पुल का निर्माण छह महीने पहले मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत किया गया है. इस ट्रैक्टर में देवानंद शेंडे और दो अन्य किसानों के पास धान की बोरियां थीं. गनीमत रही कि एक बड़ा हादसा टल गया.

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com