- Hindi News »
- Maharashtra »
- Bhandara »
- 1 Crore Sanctioned For New Fire Station In Bhandara
भंडारा का सुरक्षा कवच हो मजबूत, शहर में 1 करोड़ रुपए से बनेगा नया फायर स्टेशन, मिली मंजूरी
Bhandara News: भंडारा नगर परिषद में फायर स्टेशन निर्माण को मिली मंजूरी। 1 करोड़ की लागत से आधुनिक स्टेशन बनेगा। इसमें कंट्रोल रूम व आरसीसी शेड की सुविधा होगी।
- Written By: आकाश मसने

प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: सोशल मीडिया)
Bhandara Fire Station News: भंडारा नगर परिषद के माध्यम से अग्निशमन सेवा का संचालन काफी सालों से किया जा रहा है। शहर और निकट के क्षेत्र में आगजनी की घटनाओं की तत्काल दखल लेकर आग पर काबू पाने की हरसंभव कोशिश की जाती है।
दुर्भाग्य यह है कि जो विभाग आगजनी जैसी गंभीर घटनाओं की रोकथाम को लेकर सकारात्मक रुख अपनाता आया है उस विभाग को उसकी सेवा को अपडेट रखने की दिशा में आज तक कोई प्रयास नहीं किए गए।
अब यह बादल छंटने की उम्मीद की जा रही है। भंडारा नगर परिषद के तहत फायर स्टेशन निर्माण के लिए 1 करोड़ रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति मिल चुकी है इसमें 90 लाख रुपए सरकार खर्च करेगी, जबकि 10 लाख रुपए नगर परिषद को खर्च करने होंगे। इस राशि में अग्निशमन वाहन रखने के लिए आरसीसी शेड़ और कंट्रोल रूम -चेंजिग रूम बनाया जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
वाडी में तथागत गौतम बुद्ध जयंती के मौके पर “वॉक फॉर पीस एंड नेशन” वॉक थाम को उत्तम प्रतिसाद
महावितरण ने भी मनाया राज्य स्थापना दिन : प्रतिभाशाली जन मित्रों और मशीन संचालकों को सम्मानित किया
मीरा रोड चाकूबाजी केस: नोट, नफरत और नेटवर्क- क्या सच में ‘लोन वुल्फ’ हमला?
भाईंदर: घोड़बंदर रोड पर राहत की तैयारी, अंतिम चरण में 5 पैदल यात्री पुल का निर्माण
फायर स्टेशन निर्माण के लिए पुराने फिल्टर प्लांट की जगह सुनिश्चित की गई है। फिलहाल भंडारा के अग्निशमन विभाग के पास दो बड़ी और दो छोटी आग बुझाने वाली गाड़ियां उपलब्ध है दो फायर रैपिड बुलेट भी उपलब्ध है।
एक फायर वाहन 15 वर्ष की आयु पूरी कर लेने की वजह से सेवा से बाहर कर दी गई है। जानकारी मिली है कि आगामी कुछ ही दिनों में,अधिकतम एक सप्ताह में वर्क आर्डर निकल जाएगा और बारिश समाप्त होने के बाद निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
निवास स्थान के लिए अगले वर्ष प्रस्ताव
अमूमन, जहां फायर स्टेशन रहता है, वहीं कर्मचारियों के लिए निवास उपलब्ध कराए जाते हैं। इसके पीछे कारण यह है कि जरूरत पर आसानी से अग्निशमन सेवा के लिए कर्मचारी उपलब्ध हो सकें। लेकिन भंडारा नगर परिषद के तहत अभी तक कर्मचारियों के लिए निवास की व्यवस्था नहीं की गई। इसमें अग्निशमन अधिकारी और कर्मचारियों के क्वार्टर शामिल हैं।
पता चला कि कि नगर परिषद के पास फंड नहीं होने से यह मामला टलता रहा है। अभी भी यही स्थिति है। ऐसे में आगामी 2026-27 की जिला वार्षिक योजना में कर्मचारी निवास के लिए प्रस्ताव देने का निर्णय लिया गया है।
यह भी पढ़ें:- कब सुधरेगा समाज? भारत में चाइल्ड रेप के आंकड़ों ने किया हैरान, महाराष्ट्र, MP और UP टॉप पर
कर्मचारी निवास के लिए कम से कम 7 करोड़ रुपए की आवश्यकता होगी। कर्मचारियों के निवास स्थान के लिए जहां फायर स्टेशन निर्माण होगा, वहीं पीछे पर्याप्त जगह उपलब्ध है।
4 माह से पेमेंट नहीं
अग्निशमन विभाग में ठेकेदारी प्रथा पर 18 कर्मचारी नियुक्त किए गए हैं। इसके अलावा 4 अन्य कर्मचारी आपदा प्रबंधन की सेवा में तैनात है। इन कर्मचारियों को पिछले 4 माह से पेमेंट उपलब्ध नहीं कराया गया है। ठेकेदार ने अपने जेब से इन कर्मचारियों को भुगतान कर दिया है।
अब ठेकेदार का कहना है कि उसकी भी जेबें खाली हो गई है। सरकार को पेमेंट का भुगतान करना चाहिए। जाहिर है कि पेमेंट नहीं होने पर कर्मचारी सेवा से हाथ खींच सकते हैं। भूखे रहकर सेवा करना किसी के लिए भी संभव नहीं है।
1 crore sanctioned for new fire station in bhandara
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 2 May 2026: 2 मई 2026 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा? पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल
May 02, 2026 | 12:05 AMपाकिस्तान के बन्नू में पुलिस वैन पर रॉकेट हमला, 1 कांस्टेबल की मौत, 2 घायल; सीमावर्ती इलाकों में बढ़ा खौफ
May 01, 2026 | 11:05 PMExplainer: यूरोप में कहां और कितनी तैनात है अमेरिकी सेना? ट्रंप की धमकी से किन देशों पर पड़ेगा ज्यादा असर
May 01, 2026 | 10:45 PMवाडी में तथागत गौतम बुद्ध जयंती के मौके पर “वॉक फॉर पीस एंड नेशन” वॉक थाम को उत्तम प्रतिसाद
May 01, 2026 | 10:45 PM4 मई से पहले बड़ा धमाका! TMC की इंटरनल रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा, किसे मिल रहीं 200 से ज्यादा सीटें?
May 01, 2026 | 10:25 PMनागपुर में गरजे वडेट्टीवार, बंगाल में भाजपा ने की लोकतंत्र की हत्या, अब जनता पर महंगाई का प्रहार
May 01, 2026 | 10:21 PMट्रंप ने फिर फोड़ा टैरिफ बम, यूरोपीय गाड़ियों पर लगेगा 25% भारी टैक्स, बचने का तरीका भी बताया
May 01, 2026 | 10:17 PMवीडियो गैलरी

‘खुशबू को बड़े सपने देखना सिखाएंगे’, इंटर्न वकील के प्रयास ने बदली चाय बेचने वाली बच्ची की किस्मत, देखें VIDEO
Apr 30, 2026 | 11:33 PM
Exclusive: सुरंगों का राजा है मुंबई-पुणे ‘मिसिंग लिंक’! डॉ. गायकवाड़ ने इसे बताया अपना सबसे बड़ा माइलस्टोन
Apr 30, 2026 | 10:10 PM
जबलपुर में कोहराम! बरगी डैम में पर्यटकों से भरा क्रूज पलटा, 5 की मौत, कई लापता; देखें दिल दहला देने वाला VIDEO
Apr 30, 2026 | 09:55 PM
नागपुर में RSS मुख्यालय को रेडिएशन की धमकी, किसके निशाने पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ? VIDEO
Apr 30, 2026 | 09:50 PM
‘मेट्रो, एसी और 3 कड़क चाय…’, AMU में अफ्रीकी छात्र अय्यूबा के अनोखे चुनावी वादों ने लूटी महफिल, VIDEO वायरल
Apr 30, 2026 | 08:35 PM
‘मिनी पाकिस्तान’ बनाने की साजिश भड़के नितेश राणे; कहा- अब नया नगर में भी होगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’, देखें VIDEO
Apr 30, 2026 | 08:00 PM













