Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Beed News: बीड मस्जिद विस्फोट आतंकवादी साजिश का हिस्सा? पुलिस ने दो आरोपियों पर UAPA लगाया

बीड जिले में एक मस्जिद में विस्फोट के मामले में गिरफ्तार दो लोगों के खिलाफ पुलिस ने 'आतंकवादी कृत्य' के लिए गैरकानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम (UAPA) और बीएनएस की धारा लगाई है।

  • Written By: आकाश मसने
Updated On: Apr 06, 2025 | 12:46 PM

बीड मस्जिद (सोर्स: सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: महाराष्ट्र के बीड जिले में एक मस्जिद में विस्फोट के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। इस मामले में गिरफ्तार दो लोगों के खिलाफ पुलिस ने ‘आतंकवादी कृत्य’ के लिए गैरकानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम (UAPA) और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा लगाई है।

ईद-उल-फित्र की पूर्व संध्या पर 30 मार्च को बीड जिले के गेवराई तहसील के अर्ध मसला गांव की एक मस्जिद में जिलेटिन की छड़ें फटने से विस्फोट हो गया था। यह घटना कथित तौर पर जुलूस के दौरान दो समूहों के बीच हुए विवाद के बाद घटी, जिसके बाद दो लोगों को गिरफ्तार किया गया था।

पुलिस ने विस्फोट के कुछ ही घंटों के भीतर स्थानीय निवासी विजय राम गव्हाने (22) और श्रीराम अशोक सागड़े (24) को गिरफ्तार कर लिया था। बीड पुलिस ने शुरू में बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था। जांच के बाद अब पुलिस ने बीएनएस धारा 113 (आतंकवादी कृत्य) और यूएपीए की धारा 15, 16 और 18 जोड़ दी हैं।

सम्बंधित ख़बरें

गुरु तेग बहादुर की शहादत को मिलेगी वैश्विक पहचान, नांदेड़ समागम पर मंत्री माधुरी मिसाल के निर्देश

रचनात्मकता का उत्सव: अजंता-एलोरा IFF का प्री-इवेंट, एमजीएम में ‘फोटोजेनी’ फिल्म महोत्सव का भव्य आगाज

गणेश जयंती पर मंत्रों की गूंज, वरद गणेश मंदिर में 31 कुंडात्मक महायज्ञ; भक्तिमय शुभारंभ

संभाजीनगर में अवैध निवास पर सख्ती की मांग, फर्जी प्रमाणपत्रों पर गिरेगी गाज; डीएम से मिले सोमैया

अबू आजमी ने उठाया था सवाल

समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आजमी ने यह सवाल उठाते हुए कहा था कि मैं महाराष्ट्र सरकार से पूछता हूं कि अब आप बीड मस्जिद पर जिलेटिन बम धमाका करने वाले लोगों पर कौन-सी धाराएं लगा रहे हैं। आरोपियों पर देशद्रोह का एक्ट आपने लगाया कि नहीं? आप घोषणा कीजिए कि विस्फोट करने वालों के खिलाफ सख्त कानून की धाराएं लगाई गई हैं। ऐसा महसूस नहीं होना चाहिए कि धर्म देखकर कार्रवाई हो रही है। हो यही रहा है, यहां धर्म को देखकर ही काम हो रहा है।

महाराष्ट्र की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

सपकाल ने भी साधा निशाना

इस मामले को लेकर महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख हर्षवर्धन सपकाल ने राज्य की महायुति सरकार पर निशाना साधा था। सकपाल ने आरोप लगाया कि बीड में एक धार्मिक ढांचे में विस्फोट राज्य में सांप्रदायिक अशांति भड़काने के सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन के उद्देश्य का हिस्सा हो सकता है। हर्षवर्धन सपकाल ने आरोप लगाया कि प्रगतिशील महाराष्ट्र में अंग्रेजों के जमाने की ‘फूट डालो और राज करो’ की नीति अपनायी जा रही है और सांप्रदायिकता की राजनीति फैलाई जा रही है।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Uapa invoked against two men arrested in beed mosque blast case

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 06, 2025 | 12:46 PM

Topics:  

  • Beed
  • Beed police
  • Blasts
  • Maharashtra News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.