- Hindi News »
- Maharashtra »
- Beed »
- Devendra Fadnavis Praise Suresh Dhas In Beed Said He Is Bhagirath Of Modern Era
बीड में धस की तारीफ करते नहीं थके देवेंद्र फडणवीस, बोले- आधुनिक युग के भागीरथ हैं सुरेश
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आज यानी बुधवार को बीड का दौरा किया। उन्होंने बीजेपी विधायक सुरेश धस के ड्रीम प्रोजेक्ट खुंटेफल संग्रहण परियोजना के कृष्णा मराठवाड़ा सिंचाई परियोजना का उद्घाटन किया।
- Written By: प्रिया जैस

फडणवीस ने की सुरेश धस की तारीफ (सौजन्य-एक्स)
मुंबई: बीड जिले के आष्टी तालुका अंतर्गत आष्टी उपसा सिंचाई परियोजना के तहत शिंपोरा से खुंटेफल पाइप लाइन कार्य के लिए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस बुधवार को बीड पहुंचे थे। वहां उन्होंने बीजेपी विधायक सुरेश धस के ड्रीम प्रोजेक्ट खुंटेफल संग्रहण परियोजना के कृष्णा मराठवाड़ा सिंचाई परियोजना के अंतर्गत शिंपोरा से खुंटेफल पाइप लाइन सुरंग कार्य का उद्घाटन किया।
इस मौके पर फडणवीस के साथ मंत्री राधाकृष्ण विखे पाटिल, जिले के सांसद, विधायक और तमाम जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। लेकिन मंच पर बीजेपी विधायक सुरेश धस एवं मंत्री पंकजा मुंडे की उपस्थिति चर्चा का विषय बन गई। कार्यक्रम में फडणवीस ने सुरेश धस की जमकर तारीफ की। उनका यह कदम महायुति सरकार में शामिल उप मुख्यमंत्री अजित पवार, उनकी पार्टी के नेता धनंजय मुंडे एवं बीजेपी की मंत्री पंकजा मुंडे के लिए तगड़ा झटका माना जा रहा है।
फडणवीस ने की तारीफ
मस्साजोग के सरपंच संतोष देशमुख की नृशंस हत्या के मामले को सुरेश धस लगातार उठा रहे हैं। इस मामले में धस, उप मुख्यमंत्री अजित पवार की राकां के कोटे से महायुति सरकार के मंत्री धनंजय मुंडे पर लगातार गंभीर आरोप लगा रहे हैं। मुंडे की मुश्किलें सामाजिक कार्यकर्ता अंजली दमानिया भी बढ़ा रही हैं। इस पूरे घटनाक्रम की वजह से महायुति सरकार की काफी किरकिरी हो रही है।
सम्बंधित ख़बरें
आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
घुसपैठियों को बसने देना बंगाल की…मंत्री दिलीप घोष का बड़ा दावा, कहा- जम्मू-कश्मीर से भी बुरे हालात
MP BJP Performance Report Card: BJP में ‘परफॉर्मेंस कार्ड’ पर घमासान, आपसी कलह सड़क पर आई, विपक्ष ने घेरा
हेमंत खंडेलवाल बोले- मीटिंग में संगठन और सरकार के बीच तालमेल पर फोकस, मंत्रिमंडल विस्तार पर चर्चा नहीं
आपले सरकार सर्वसामान्य व शेतकरी यांच्या पाठीशी'
'मराठवाड्याच्या कानाकोपऱ्यात पाणी पोहोचवणार'..! मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस यांनी आज आष्टी, बीड येथे 'आष्टी उपसा सिंचन योजना क्र. 3 अंतर्गत येणार्या शिंपोरा ते खुंटेफळ पाईपलाईन कामाची पाहणी केली, तसेच त्यांच्या हस्ते बोगदा कामाचा… pic.twitter.com/ITWyQSHD2w — CMO Maharashtra (@CMOMaharashtra) February 5, 2025
लेकिन धस का डटे रहना लोगों को सकते में डाल रहा था। धस के पीछे कौन है, ये सवाल लोग पूछ रहे थे। इसका जवाब बुधवार को मिल गया। धस की तारीफ करते हुए फडणवीस ने सुरेश धस को आधुनिक भागीरथ बताते हुए कहा कि धस एक बार पीछे पड़ते हैं तो दिमाग खा डालते हैं। उनके इस बयान को धस के लिए प्रोत्साहन के रूप में देखा जा रहा है।
30 गांवों को होगा लाभ
तीसरी बार विधायक बने सुरेश धस की कुकड़ी परियोजना से 500 एमसीएफटी पानी महेकारी परियोजना तक लाने की पहल के कारण शिंपोरा से खुंटेफल पाइप लाइन सुरंग कार्य शुरू हुआ है। धस वर्ष 2005 से उजनी बांध से अतिरिक्त पानी को सुरंग, पाइप लाइन के माध्यम से खुंटेफल भंडारण तालाब तक लाने का प्रयास कर रहे हैं। इस परियोजना से आष्टी क्षेत्र के 30 गांवों की 25,543 हेक्टेयर भूमि या 80,000 एकड़ भूमि सिंचाई के अंतर्गत आ जाएगी।
महाराष्ट्र से जुड़ी अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
सुरेश धस ने कहा कि यह पहली बार है कि फडणवीस राज्य का तीसरी बार मुख्यमंत्री बनने के बाद किसी सार्वजनिक कार्यक्रम के लिए आष्टी निर्वाचन क्षेत्र में आए हैं और यह हमारे लिए एक भाग्यशाली क्षण है। सुरेश धस ने विश्वास जताया किया कि यह परियोजना निश्चित रूप से सूखा प्रभावित क्षेत्रों में हरित क्रांति लाएगी।
Devendra fadnavis praise suresh dhas in beed said he is bhagirath of modern era
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
NEET पेपर लीक में 10वीं गिरफ्तारी: 100 करोड़ के कोचिंग साम्राज्य का मालिक शिवराज मोटेगांवकर लातूर से गिरफ्तार
May 18, 2026 | 03:25 PMइंदौर में टैंकर की टक्कर से मां और 2 मासूमों की मौत, पति की हालत गंभीर, आरोपी ड्राइवर फरार
May 18, 2026 | 03:13 PMअब सस्ती पड़ेगी Electric Car, बैट्री किराये पर मिलने से बिक्री में बड़ा उछाल, वाहन चालकों को राहत
May 18, 2026 | 03:07 PMजेल में बंद पाखंडी अशोक खरात के परिवार को 3 करोड़ का सरकारी मुआवजा? नासिक में ‘कुंभ रिंग रोड’ पर नया विवाद
May 18, 2026 | 03:03 PMप्रयागराज के सिविल लाइंस में होटल में लगी भीषण आग, अंदर फंसे 12 से ज्यादा लोग, इलाके में मचा हड़कंप- VIDEO
May 18, 2026 | 02:44 PMरॉबर्ट वाड्रा ने बिना शर्त वापस ली याचिका, बदली रणनीति या ED का खौफ? अब आगे क्या?
May 18, 2026 | 02:40 PMनागपुर हाई कोर्ट का मनपा को बड़ा झटका, फीस विवाद पर मनपा को राहत नहीं; मध्यस्थ बदलने की मांग खारिज
May 18, 2026 | 02:39 PMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM













