संपत्ति विवाद में बदल गया खून का रिश्ता! बीड में 72 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या, 6 परिजन गिरफ्तार
Maharashtra Crime News: महाराष्ट्र के बीड जिले में संपत्ति विवाद के चलते 72 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या के आरोप में पुलिस ने उनके तीन भतीजों और तीन भाभियों समेत छह परिजन को गिरफ्तार किया है।
- Written By: अर्पित शुक्ला
प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: सोशल मीडिया)
Beed Murder Case: बीड जिले में संपत्ति विवाद को लेकर अपने 72 वर्षीय करीबी रिश्तेदार की कथित तौर पर हत्या करने को लेकर छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।
अंभोरा पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि आष्टी तहसील के लोनी (सैयदमीर) निवासी छब्बू देवकर पर शनिवार शाम उनके तीन भतीजों और इनकी पत्नियों ने हंसिया एवं सरिया से हमला कर दिया, जिसके बाद बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गई।
अधिकारी ने बताया, “परिवार के सदस्यों के बीच पिछले कई दिनों से चारदीवारी और पानी की पाइपलाइन को लेकर विवाद चल रहा था। विवाद में देवकर गंभीर रूप से घायल हो गए और रविवार दोपहर अहिल्यानगर के एक अस्पताल में उनकी मौत हो गई। इस दौरान उनके बेटे पर भी हमला किया गया था।”
सम्बंधित ख़बरें
‘ये फर्जी हिंदू’, राम मंदिर विवाद में BJP पर कपिल सिब्बल का हमला, बोले- राम के नाम पर वोट, फिर राम को ही लूटा
अयोध्या में नया मंदिर विवाद, फर्जी दस्तावेजों से कब्जे की हुई साजिश; चंपत राय पर लगे गंभीर आरोप
अमित शाह के घर पर BJP की हाईलेवल मीटिंग, नितिन नवीन समेत पार्टी के कई बड़े नेता शामिल
पेट्रोल-डीजल होगा सस्ता! पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी ने दिया बड़ा संकेत, आंकड़ों से समझाया पूरा गणित
यह भी पढ़ें- धर्म परिवर्तन की 90वीं वर्षगांठ पर लाखों की भीड़, भुजबल बोले- अभी भी बाकी है सामाजिक न्याय की लड़ाई
उन्होंने बताया कि मामले में गिरफ्तार लोगों में रामदास देवकर, राहुल देवकर और संतोष देवकर के अलावा उनकी पत्नियां क्रमश: कविता देवकर, मनीषा देवकर और लता देवकर शामिल हैं।
