महाराष्ट्र के बीड में सनसनीखेज वारदात: नाबालिग विवाहिता से रेप, रातभर चौपाल के खंभे से बांधी रही पीड़िता

Minor Girl Assault Beed Case: बीड जिले में नाबालिग विवाहिता से दुष्कर्म के बाद उसे गांव की चौपाल के खंभे से बांध देने की सनसनीखेज घटना सामने आई है। पीड़िता पूरी रात बंधी रही।
Beed Minor Married Girl Rape Case
प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Beed Minor Married Girl Rape Case: राज्य के बीड जिले में एक बार फिर मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। तहसील के एक गांव में नाबालिग विवाहिता के साथ दुष्कर्म कर उसे चौपाल में बांध दिया गया। पूरी रात पीड़िता बंधी रही।

जब सुबह लोगों ने देखा तो गांव में हड़कंप मच गया। अब इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया। साथ ही मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई।

पुलिस के अनुसार पीड़िता रात में अपने पति के साथ घर में सो रही थी। इसी दौरान आरोपी घर में घुस आया और उसे उठाकर गांव के बाहर ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया गया। इसके बाद आरोपी ने युवती को गांव के चौपाल के खंभे से बांधकर छोड़ दिया। सुबह जब ग्रामीणों को यह घटना दिखाई दी, तब भी काफी देर तक किसी ने उसकी मदद नहीं की। आखिरकार पीड़िता के रिश्तेदार वहां पहुंचे और उसे रस्सियों से मुक्त कराकर घर ले गए।

आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए वैभव पटेकर नाम के व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उसे 17 मार्च तक पुलिस हिरासत में भेज दिया, घटना के बाद पीड़ित के परिजन इतनी दहशत में आ गए कि उन्होंने दो दिनों तक घटना को छिपाकर रखा। आखिरकार दो दिन बाद पीड़िता अपनी मां और मामा के साथ पिपलनेर पुलिस थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस जांच में पीड़ित के नाबालिग विवाहिता होने पर मामले में कुछ और लोगों के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया जा सकता है। फिलहाल पुलिस पीड़ित युवती और आरोपी से पूछताछ कर रही थी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com