-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Beed »
- Ajit Pawar Dhananjay Munde Secret Meeting Suresh Dhas Reputation Down Beed Murder Case
पवार और मुंडे की गुप्त मुलाकात…सुरेश धस की धंसी साख, जरांगे बोले- बीड हत्याकांड में खेल गए राजनीति
- Written By: प्रिया जैस
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार की धनंजय मुंडे से गुप्त मुलाकात बीजेपी विधायक सुरेश धस के लिए गले की हड्डी बन गई है। इस मुलाकात के बाद से सुरेश धस ने अपनी विश्वसनीयता खो दी है।

मनोज जरांगे-सुरेश धस- संजय राउत (सौजन्य-सोशल मीडिया)
मुंबई: उप मुख्यमंत्री अजित पवार की राकां के कोटे से महायुति सरकार में मंत्री बने धनंजय मुंडे से गुप्त मुलाकात बीजेपी विधायक सुरेश धस के लिए गले की हड्डी बन गई है। इससे बीड जिले के मस्साजोग के सरपंच संतोष देशमुख की नृशंस हत्या मामले को मजबूती से उठानेवाले विधायक धस की अपनी साख धंस गई है। क्योंकि धस ने सरपंच मर्डर केस मामले में मुंडे को भी कठघरे में खड़ा किया था। इस वजह से धस के साहस की सराहना करनेवाले लोग अब उनकी विश्वसनीयता पर सवाल खड़े कर रहे हैं।
संतोष देशमुख की अपहरण के बाद बेरहमी से हत्या किए जाने के मामले को विधायक धस पिछले लगभग दो महीने से मजबूती से उठा रहे थे। धस के प्रयासों के कारण ही पुलिस धनंजय का दांया हाथ माने जानेवाले वाल्मिक कराड को गिरफ्तार करने को मजबूर हुई। कराड की गिरफ्तारी के बाद भी धस ने सरपंच हत्या मामले को उठाना जारी रखा। उनके प्रखर विरोध के कारण धनंजय मुंडे की मंत्रिमंडल से हकालपट्टी की मांग जोर पकड़ने लगी।
चंद्रशेखर बावनकुले ने की पुष्टी
उनको मंत्री पद से नहीं हटाए जाने के कारण उप मुख्यमंत्री अजित पवार और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर भी विपक्ष ने हमला बोलना शुरू कर दिया है। लेकिन इसी बीच धस की धनंजय से गुप्त मीटिंग की खबर मीडिया में लीक कर दी गई। बीजेपी के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष व राज्य के राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने अपनी उपस्थिति में धस और धनंजय की मुलाकात की पुष्टि की। तो खुद धस भी धनंजय से मुलाकात की बात से इनकार नहीं कर पाए। धस के कबूलनामे के बाद समाज सेवी अंजली दमानिया, मराठा आंदोलनकारी मनोज जरांगे एवं शिवसेना उद्धव गुट के सांसद और प्रवक्ता संजय राउत ने भी धस पर निशाना साधा है।
सम्बंधित ख़बरें
तमिलनाडु में TVK के विधायक तोड़ने के लिए 35-35 करोड़ का खेल, संजय राउत का बीजेपी पर बड़ा आरोप
पार्टियां तोड़ते-तोड़ते एक दिन मोदी और शाह खुद एक-दूसरे को ही तोड़ देंगे! संजय राउत का भाजपा पर तीखा हमला
ज्योति वाघमारे का संजय राउत पर हमला, बोलीं- कांग्रेस के ‘सुपारीबाज’ प्रवक्ता; महिला आयोग में शिकायत की चेतावनी
सना मलिक के खिलाफ हो सख्त कार्रवाई! शिवसेना नेता सुसीबेन शाह ने संजय राउत और शरद पवार पर भी बोला तीखा हमला
मराठा आंदोलनकारी मनोज जरांगे पाटिल ने कहा, सुरेश धस से ऐसी उम्मीद नहीं थी। धनंजय मुंडे जैसे क्रूर व्यक्ति से मिलकर विश्वासघात किया है। धस राजनीतिक दबाव में आ गए होंगे। लेकिन इससे उनकी विश्वसनीयता खत्म हो गई। धस को इससे बचना चाहिए था। उनका उन्हें मुबारक। अब उन्हें जो कुछ कहना है जनता को जाकर बताएं।
एक सिक्के के तीन पहलू
शिवसेना यूबीटी नेता संजय राउत ने कहा मुझे लगा था कि सुरेश धस, संतोष देशमुख हत्या मामले में लड़ाई का नेतृत्व करेंगे और देशमुख परिवार को न्याय दिलाएंगे। लेकिन उस समय बीड के कुछ लोगों ने मुझसे कहा था आप धस का पक्ष न लें। धस कभी भी पलट जाएंगे। लोग ये भी कह रहे थे कि आमतौर पर सिक्के के दो पहलू होते हैं, लेकिन इस सिक्के के तीन पहलू हैं। सुरेश धस, वाल्मिक कराड और धनंजय मुंडे एक ही हैं। वह अपने स्वार्थ के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं। लेकिन मैंने विश्वास नहीं किया।
महाराष्ट्र से जुड़ी अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
उन्होंने आगे कहा मुझे दुख है कि धस ने देशमुख परिवार के आंसुओं का बाजार बनाकर उसका व्यापार किया। वह छोटी बच्ची और वहां के गरीब लोग न्याय के लिए धस के पीछे भाग रहे थे। सोच रहे थे कि यह आदमी हमें न्याय दिलाएगा। लेकिन यदि धस ने धोखा दिया तो भगवान उसे माफ नहीं करेंगे। उन्होंने झूठ बोला और देशमुख परिवार की पीठ में छुरा घोंपा तो बीड ही नहीं बल्कि राज्य के लोग इसे याद रखेंगे।
Ajit pawar dhananjay munde secret meeting suresh dhas reputation down beed murder case
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














