-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Badlapur Case Accused Akshay Shinde Remanded To 14 Days Judicial Custody
बदलापुर केस: आरोपी अक्षय शिंदे की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
- Written By: किर्तेश ढोबले
ठाणे के बदलापुर नें स्कूल की मासूम बच्चियों के साथ हुए यौन उत्पीडन मामले को लेकर राज्य में आक्रोश देखने को मिल रहा है। इस बीच अदालत ने आरोपी को और 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी को आधारवाड़ जेल भेजा जाएगा।

कोर्ट ने आरोपी अक्षय शिंदे को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा (सौ.सोशल मीडिया)
ठाणे: ठाणे के बदलापुर नें स्कूल की मासूम बच्चियों के साथ हुए यौन उत्पीडन मामले को लेकर राज्य में आक्रोश देखने को मिल रहा है। सभी लोग आरोपी को जल्द से जल्द सजा ए मौत देने की मांग कर रहे है। वहीं, दूसरी तरफ आरोपी के माता-पिता ने उनके बेटे को फंसाए जाने का दावा किया है। इस बीच ठाणे की एक स्थानीय अदालत ने आरोपी को और 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी को आधारवाड़ जेल भेजा जाएगा।
मिली जानकारी के अनुसार, अक्षय शिंदे को न्यायिक हिरासत खत्म होने के बाद अदालत में पेश किया गया। जहां कोर्ट ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इससे पहले, शिंदे को 17 अगस्त को गिरफ्तार किया गया था और पुलिस हिरासत में भेज दिया गया था। जिसके बाद और 26 अगस्त तक उसकी न्यायिक हिरासत बढ़ा दी गई थी।
दो बच्चियों का यौन शौषण
बदलापुर के आदर्श विद्या प्रसारक संस्था (एवीपीएस) स्कूल में पढ़ने वाली 4 साल की दो नर्सरी की लड़कियों के यौन शौषण किया गया था। मामला सामने आने के बाद लोगों के बड़े पैमाने में विरोध प्रदर्शन किया। बदलापुर यौन शोषण मामले सामने आने के बाद राज्य सरकार द्वारा मामले की जांच के लिए पुलिस महानिदेशक (आईजी) आरती सिंह की अध्यक्षता में एसआईटी का गठन किया गया। जांच समिति ने प्राथमिक रिपोर्ट में स्कूल प्रशासन पर कई सवाल उठाए। मामले की जांच के लिए गठित दो सदस्यीय समिति ने अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंप दी है।
सम्बंधित ख़बरें
बदलापुर कांड: यौन उत्पीड़न मामले के आरोपी को BJP ने बनाया पार्षद, महाराष्ट्र की राजनीति गरमाई
Badlapur Case: नए सिरे से होगी बदलापुर मुठभेड़ मामले की जांच, DGP रश्मि शुक्ला ने नई SIT टीम का किया गठन
बदलापुर एनकाउंटर की जांच के लिए महाराष्ट्र की DGP करेंगीं SIT का गठन, सुप्रीम कोर्ट ने दिया आदेश
बदलापुर एनकाउंटर मामले में सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाई कोर्ट का फैसला, दूसरी FIR दर्ज करने पर लगाई रोक
यह भी पढ़ें:- कल्याण में नाबालिग लड़की से यौन उत्पीड़न करने वाला गिरफ्तार, आरोपी 7 दिन की पुलिस हिरासत में
यौन उत्पीड़न किए जाने का मामला
बदलापुर में एक स्कूल के शौचालय में चार वर्षीय दो बच्चियों का एक पुरुष सहायक द्वारा कथित यौन उत्पीड़न किए जाने की घटना के बाद हजारों प्रदर्शनकारी मंगलवार को सड़कों पर उतर आए थे और उन्होंने बदलापुर रेलवे स्टेशन की पटरियों को अवरुद्ध कर दिया था। रेलवे स्टेशन और बदलापुर के अन्य हिस्सों में पथराव की घटनाओं में शहर पुलिस के कम से कम 25 पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। पुलिस ने हिंसा के सिलसिले में 72 लोगों को गिरफ्तार किया।
स्कूल प्रशासन ने किया मामले को दबाने का प्रयास
यौन शोषण की घटना के बाद राज्य सरकार द्वारा गठीतएसआईटी ने अपनी रिपोर्ट में बताया गया कि बच्चियों का कई बार यौन उत्पीड़न हुआ। लेकिन स्कूल प्रशासन ने शिकायत के बाद भी मामले को दबाने का प्रयास किया। छात्रा के प्राइवेट पार्ट में घाव होने का जिक्र भी किया गया है। जांच समिति ने यह भी कहा कि इसके बावजूद अस्पताल ने इलाज में 12 घंटे लगा दिए। आरोपी अक्षय शिंदे के बारे में माना जा रहा है कि वह आदतन अपराधी है।
मामले की जानकारी मिलने के बावजूद स्कूल प्रशासन ने पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं कराई थी। जिसके बाद कार्रवाई करते हुए एसआईटी ने स्कूल प्रबंधन के खिलाफ पॉस्को के अधिनियम की अनुसूची 21 के तहत मामला दर्ज किया था।
Badlapur case accused akshay shinde remanded to 14 days judicial custody
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














