Chhatrapati Sambhaji Nagar बनेगा अंतरराष्ट्रीय केंद्र, पहली बार आएंगे इतने देशों के दूत
नवंबर के महीने में Chhatrapati Sambhaji Nagar एक ऐतिहासिक क्षण का हिस्सा बनने जा रहा है। 35 देशों के राजदूत 2 दिवसीय दौरे का आयोजन संभाजीनगर में किया जाने वाला है।
- Written By: अपूर्वा नायक
अजंता एलोरा गुफा (सौ. सोशल मीडिया )
Chhatrapati Sambhaji Nagar News In Hindi: आगामी नवंबर में छत्रपति संभाजीनगर (पूर्व में औरंगाबाद) शहर एक ऐतिहासिक क्षण का साक्षी बनने जा रहा है, जब 35 देशों के राजदूत दो दिवसीय दौरे के लिए यहां जुटेंगे।
यह महत्वपूर्ण आयोजन संयुक्त राष्ट्र के 75वें अमृत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में किया जा रहा है, जिसका मुख्य आकर्षण विश्व धरोहर अजंता-एलोरा गुफाओं का भ्रमण होगा। यह दौरा 21 से 23 नवंबर तक चलेगा और इसमें चीन, फ्रांस सहित कई प्रमुख देशों के प्रतिनिधि शामिल होंगे।
इस पहल का उद्देश्य अजंता-एलोरा गुफाओं, जिन्हें यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थलों की सूची में प्रथम स्थान प्राप्त है, को वैश्विक पर्यटन के मानचित्र पर और अधिक मजबूती से स्थापित करना है।
सम्बंधित ख़बरें
छत्रपति संभाजीनगर में मदद मांगते-मांगते स्क्रैप कारोबारी का सड़क पर टूटा दम, CCTV फुटेज से मिले अहम सुराग
दोगुने मुनाफे के लालच में गंवाई जीवनभर की पूंजी, सगी भतीजी ने खाली चेकों पर दस्तखत कराकर की लाखों की ठगी
संभाजीनगर में अतिक्रमण नोटिसों पर सियासी बवाल, AIMIM ने मनपा पर लगाए एकतरफा कार्रवाई के आरोप
संभाजीनगर: 2740 करोड़ की जल योजना अफसर–ठेकेदार टकराव से अटकी, महापौर ने इसकी रिपोर्ट CM को भेजने का किया ऐलान
तैयारियों ने पकड़ा जोर
राजदूतों और पर्यटकों को सर्वोत्तम सुविधाएं प्रदान करने के लिए मनपा प्रशासन ने कमर कस ली है। मनपा आयुक्त जी श्रीकांत ने स्मार्ट सिटी कार्यालय में आयोजित बैठक में विभाग प्रमुखों को विस्तृत निर्देश दिए हैं। शहर के मुख्य चौराहों और सड़कों के सौंदर्यीकरण का काम प्राथमिकता से किया जाएगा। फ्लाईओवरों की मरम्मत और बेहतर बिजली व्यवस्था सुनिश्चित करने की योजना बनाई गई है।
ये भी पढ़ें :- Mumbai News: डिजिटल सफर की ओर महाराष्ट्र, MSRTC App पर टिकट बुकिंग का रिकॉर्ड टूटा
सांस्कृतिक धरोहरों को सहेजने की योजना
मनपा प्रशासन बेहतरीन स्वागत और सुविधाओं पर ध्यान केंद्रित कर रहा है। राजदूतों का यह दौरा शहर की सांस्कृतिक विरासत, कला और पर्यटन स्थलों को वैश्विक स्तर पर प्रदर्शित करने का एक स्वर्णिम अवसर है। अजंता-एलोरा की यह यात्रा विदेशी पर्यटकों को भारतीय कला, संस्कृति और इतिहास की गहरी समझ प्रदान करेगी। प्रशासन का लक्ष्य इस ऐतिहासिक यात्रा के माध्यम से शहर के आकर्षण और वैश्विक प्रतिष्ठा को और बढ़ाना है। इस दौरे के लिए केंद्र सरकार द्वारा धनराशि उपलब्ध कराए जाने की भी संभावना है।
