Sambhaji Nagar को दिसंबर में मिलेगा इंटरनेशनल लेवल का सफारी पार्क, नए साल पर मिलेगा तोहफा

Chhatrapati Sambhaji Nagar को जल्द ही बहुत बड़ी सौगात मिलने वाली है। बताया जा रहा है कि नए साल में शहरवासियों को एक इंटरनेशनल लेवल का आधुनिक जूलॉजिकल पार्क गिफ्ट के तौर पर मिलने वाला है।
Chhatrapati Sambhaji Nagar को जल्द ही बहुत बड़ी सौगात मिलने वाली है। बताया जा रहा है कि नए साल में शहरवासियों को एक इंटरनेशनल लेवल का आधुनिक जूलॉजिकल पार्क गिफ्ट के तौर पर मिलने वाला है।
इंटरनेशनल जू (सौ. सोशल मीडिया )
Published on
Updated on

Chhatrapati Sambhaji Nagar News: स्मार्ट सिटी प्रशासन अब शहरवासियों को नए वर्ष में अंतरराष्ट्रीय दर्जे का आधुनिक जूलॉजिकल पार्क भेंट करने जा रहा है। मिटमिटा के 100 एकड़ से अधिक क्षेत्र में 167 करोड़ रुपए खर्च कर विकसित किए जा रहे इस सफारी पार्क में सिद्धार्थ गार्डन का प्राणी संग्रहालय स्थानांतरित किया जाएगा।

स्मार्ट सिटी सीईओ जी श्रीकांत ने अधिकारियों को दिसंबर तक यह काम पूरा करने के निर्देश दिए हैं। स्मार्ट सिटी प्रशासन ने किसानों से चर्चा के बाद रास्तों के निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया, अधूरी पड़ी सुरक्षा दीवार का काम भी शीघ्र पूरा होगा। इसके बाद प्रकाश व्यवस्था का काम तेज गति से शुरू किया जाएगा।

जी श्रीकांत ने कहा कि दिसंबर तक सभी निर्माण कार्य पूरे करने के साथ ही सीएसआर फंड से प्रवेश द्वार का निर्माण भी किया जाएगा। इस अवसर पर स्मार्ट सिटी के उप सीईओ रवींद्र जोगदंड, विजय पाटील, शेख शाहीद, कौस्तुभ भावे, राहुल । मालखेड़े, इसहाक खान, स्नेहा नायर, बोकिरण आहे, अर्पिता शरद आदि मौजूद थे। केंद्रीय प्राधिकरण के प्रोजेक्ट मास्टर प्लान ग को 26 फरवरी 2020 को मंजूरी मिलने के बाद इसका काम भी तेजी से जारी है।

60 से अधिक प्रजातियों के 500 जानवर

यहां 60 से अधिक प्रजातियों के 500 जानवर होंगे और सालाना 10 लाख से अधिक सैलानी आने की उम्मीद है। शहरवासी पहली बार यहां दरियाई घोड़ा (हिप्पीपीटामस), ईमू, शुतुरमुर्ग और पानी घोड़ा देख पाएंगे, इस परियोजना पर तीन अलग-अलग कंस्ट्रक्शन कंपनियां काम कर रही है। 500 से अधिक मजदूर पिछले तीन साल से यहां निर्माण में जुटे हैं और अगले दो महीनों में इसे पूरी तरह से खोलने की योजना है।

जी श्रीकांत ने दिया अधिकारियों को आदेश

  • सर्पगृह के लिए 43,000 वर्ग फुट क्षेत्र में 22 एन्क्लोजर बनाए गए है, जिसमे कछुए से लेकर विभिन्न प्रजातियों के रेगने वाले जीव होंगे।
  • बर्ड एपियरी के लिए 1.39 लाख वर्ग फुट में गुंबदनुमा जालीदार ढांचा जिसमें पर्यटक बीच में घूम सकेंगे।
  • जानवरों के लिए 3,800 वर्ग फुट का अस्पताल, फूड स्टोरेज बिल्डिंग, 5 लाख लीटर क्षमता वाला भूमिगत (अंडरग्राउंड) पानी टैक, आधुनिक सुरक्षा और अग्निशमन व्यवस्था भी तैयार की जा रही है।
  • पर्यटकों के लिए विशेष सुविधायुक्त 12,500 वर्ग फुट की शानदार इमारत में इंटरप्रिटेशन सेंटर, 210 सीटों वाला थिएटर और एग्जीबिशन सेंटर बनाया जा रहा है।
  • फूड कोर्ट, 4 किलोमीटर लंबी सुरक्षा दीवार, स्टेनलेस स्टील के आधुनिक बाड़े और स्मार्ट सुविधाएं पार्क की खासियत होगी।
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com