-
गुरु, 16 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Chattrapati Sambhajinagar »
- Siddharth Udyan Supply Affected Sambhajinagar Main Water Pipeline Replaced
सिद्धार्थ उद्यान के पास सुधारी गई जर्जर जलवाहिनी; छत्रपति संभाजीनगर के कई इलाकों में जलापूर्ति प्रभावित
- Written By: अंकिता पटेल
Sambhajinagar Drinking Water Supply:संभाजीनगर में बार-बार रिसाव कर रही मुख्य जलवाहिनी का जर्जर हिस्सा बदल दिया गया है। मरम्मत कार्य के कारण कई क्षेत्रों में जलापूर्ति प्रभावित रही।

संभाजीनगर, पाइपलाइन मरम्मत,(सोर्स: सोशल मीडिया)
Sambhajinagar Main Water Pipeline Leakage: छत्रपति संभाजीनगर शहर के मध्य क्षेत्र को पेयजल आपूर्ति करने वाली मुख्य जलवाहिनी के सिद्धार्थ उद्यान के सामने स्थित नाले में जर्जर हो चुके हिस्से को महानगरपालिका के जलापूर्ति विभाग ने बदल दिया है। बार-बार रिसाव की समस्या से जूझ रही 750 मिमी व्यास की मुख्य पाइपलाइन का लगभग 40 फुट लंबा हिस्सा हटाकर वहां नया पाइप स्थापित किया गया। शनिवार सुबह शुरू हुआ यह कार्य देर रात तक जारी रहा। इस दौरान जलापूर्ति व्यवस्था प्रभावित होने से कई क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति निर्धारित समय पर नहीं हो सकी।
नक्षत्रवाड़ी स्थित जलशुद्धीकरण केंद्र से रेलवे स्टेशन मार्ग होते हुए जुबली पार्क जलकुंभ तक यह मुख्य जलवाहिनी बिछाई गई है। इसी पाइपलाइन के माध्यम से भड़कल गेट, मिल कॉर्नर, बुद्धी लाइन, बेगमपुरा, पहाड़सिंहपुरा, नंदनवन कॉलोनी, भावसिंहपुरा, पडेगांव और हनुमान टेकड़ी सहित कई क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति की जाती है।
कुछ इलाकों में 2 दिन बाद मिलेगा पेयजल
हनुमान टेकड़ी स्थित जलकुंभ को समय पर नहीं भरा जा सका। इसके कारण हनुमान टेकड़ी, बेगमपुरा, पहाड़सिहपुरा और जयसिंहपुरा क्षेत्रों में जलापूर्ति का अंतराल और बढ़ गया है। सूत्रों के अनुसार इन क्षेत्रों के नागरिकों को अब दो दिन बाद पानी उपलब्ध हो सकेगा, जलापूर्ति विभाग का मानना है कि जर्जर पाइपलाइन को बदलने से बार-बार होने वाले रिसाव, पानी की बर्बादी और आपूर्ति में आने वाली बाधाओं से राहत मिलेगी। साथ ही शहर के मध्य क्षेत्र में पेयजल वितरण व्यवस्था को अधिक मजबूत और विश्वसनीय बनाने में भी यह कार्य महत्वपूर्ण साबित होगा। इससे आने वाले समय में नागरिकों को बेहतर और नियमित जलापूर्ति उपलब्ध कराने में सहायता मिलेगी।
सम्बंधित ख़बरें
अजित पवार की जयंती पर ठाणे में अनोखा आयोजन, सुरों की त्रिवेणी के साथ अनाथ व दिव्यांग बच्चों की होगी मदद
ठाणे अमेज़ॉन डेटा सेंटर मामला: टीएमसी आयुक्त की बैठक बेनतीजा, अब राज्य सरकार के स्तर पर होगा अंतिम फैसला
पनवेल में स्पेनिश थीम पर बनेगी लग्जरी प्लॉटेड टाउनशिप, अलदर्स ग्रुप ने लॉन्च किया सेवन सिएरा
12 साल की मासूम का रेप फिर पत्थर से कुचलकर की हत्या, वर्धा में हुई नसरापुर जैसी दरिंदगी, अस्पताल के बाहर बवाल!
लगातार रिसाव बन रहा था बड़ी समस्या
जलापूर्ति विभाग के अनुसार, सिद्धार्थ उद्यान के सामने नाले से गुजरने वाली पाइपलाइन के हिस्से में पिछले कई वर्षों से लगातार रिसाव हो रहा था। नाले में जमा पानी और गैसों के प्रभाव से पाइप का बाहरी आवरण बुरी तरह जंग खा गया था। विभाग द्वारा समय-समय पर मरम्मत कर स्थिति संभालने का प्रयास किया जाता रहा, लेकिन पाइप का धातु भाग कमजोर होने के कारण रिसाव की समस्या लगातार बढ़ती जा रही थी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए विभाग ने अस्थायी मरम्मत के बजाय क्षतिग्रस्त हिस्से को पूरी तरह बदलने का निर्णय लिया। लगभग दो महीने पहले भी इसी जलवाहिनी के कुछ हिस्सों को बदला गया था। शनिवार को शेष बचा जर्जर भाग भी बदल दिया गया।
यह भी पढ़ें:- नागपुर MLC चुनाव: भाजपा ने खोले पत्ते, कांग्रेस ने आखिरी वक्त तक बढ़ाया सस्पेंस; सियासी रोमांच तेज
देर रात तक चला काम
जानकारी के अनुसार, पाइपलाइन बदलने का कार्य सुबह सात बजे शुरू हुआ और रात करीब दो बजे तक जारी रहा, नए पाइप की स्थापना के बाद मुख्य जलवाहिनी से उसकी जोड़ाई की गई तथा तकनीकी परीक्षण भी किए गए। अधिकारियों का कहना है कि इस कार्य से भविष्य में होने वाले रिसाव पर काफी हद तक नियंत्रण पाया जा सकेगा और जलापूर्ति व्यवस्था अधिक सुचारु होगी, जलापूर्ति विभाग के उपअभियंता किरण धांडे ने बताया कि नाले में लगातार नमी और जंग के कारण पाइपलाइन का संबंधित हिस्सा पूरी तरह खराब हो चुका था। इसी कारण बार-बार मरम्मत करने के बजाय उसे बदलने का निर्णय लिया गया।
मुख्य जलवाहिनी बदलने के कार्य का असर शहर के कई क्षेत्रों की जलापूर्ति पर पड़ा। नंदनवन कॉलोनी, बेगमपुरा, विद्युत कॉलोनी, टिंबर गली और हनुमान टेकड़ी क्षेत्र में निर्धारित दिन पर पानी की आपूर्ति नहीं हो सकी। इसके चलते इन क्षेत्रों की जलापूर्ति एक दिन आगे बढ़ा दी गई है।
Siddharth udyan supply affected sambhajinagar main water pipeline replaced
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
अजित पवार की जयंती पर ठाणे में अनोखा आयोजन, सुरों की त्रिवेणी के साथ अनाथ व दिव्यांग बच्चों की होगी मदद
Jul 16, 2026 | 09:26 PMटीम इंडिया सिर्फ 233 रन पर ढेर, कोहली-अय्यर के अलावा सभी बल्लेबाज फेल, बुमराह ने एक ओवर में जड़े 18 रन
Jul 16, 2026 | 09:18 PMRRB ALP Recruitment 2026: 11,127 पदों के लिए 8.40 लाख आवेदन, जानें किस रेलवे भर्ती बोर्ड में सबसे ज्यादा फॉर्म
Jul 16, 2026 | 09:17 PMठाणे अमेज़ॉन डेटा सेंटर मामला: टीएमसी आयुक्त की बैठक बेनतीजा, अब राज्य सरकार के स्तर पर होगा अंतिम फैसला
Jul 16, 2026 | 09:15 PMशराबी पिता करता था नाबालिग से अश्लील हरकतें, परेशान बेटी ने छोड़ा घर; एक हफ्ते रेलवे स्टेशन पर बिताईं रातें
Jul 16, 2026 | 09:12 PMस्टेशन मास्टर पर आरपीएफ का जानलेवा हमला! भड़के रेलवे कर्मचारी, कमांडेंट पर भी गिरेगी गाज? देखें VIDEO
Jul 16, 2026 | 09:12 PMKarnataka VAO Recruitment 2026: कर्नाटक में ग्राम प्रशासनिक अधिकारी के 572 पदों पर भर्ती
Jul 16, 2026 | 09:07 PMवीडियो गैलरी

19 दिनों से अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक! जानिए जान देने वाले महान नेताओं की कहानी, देखें VIDEO
Jul 16, 2026 | 08:52 PM
आखिर क्यों भगवान जगन्नाथ के रथ की रस्सी खींचने के लिए उमड़ती है लाखों की भीड़? जानें असली वजह- VIDEO
Jul 16, 2026 | 05:10 PM
Gold Price Today: अचानक औंधे मुंह गिरा सोना, चांदी भी हुई सस्ती; क्या आ गया खरीदारी का सही समय?
Jul 16, 2026 | 04:57 PM
200 KM साइकिल चलाकर भोपाल पहुंचे जीतू , मोदी सरकार पर बोला हमला -कहा, देश हुए में 90 पेपर लीक, देखें VIDEO
Jul 16, 2026 | 03:08 PM
UNSC सीट के लिए भारत का मास्टरस्ट्रोक! जानिए मिशन “SHANTI” का पूरा प्लान?, VIDEO
Jul 16, 2026 | 01:38 PM
आगरा कैंट विवाद: ट्रेनों को रोकना राष्ट्रविरोधी है, आरपीएफ कमांडेंट का विस्फोटक बयान; देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 11:22 PM












