-
शुक्र, 10 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Chattrapati Sambhajinagar »
- Shiv Sena Foundation Day Shiv Sena Ubt Mla Ambadas Danve Politics Become Dirty
वफादारी खरीदने के लिए सज गए लालच के बाजार, अंबादास दानवे बोले- ‘गंदी’ हो गई राजनीति
- Written By: प्रिया जैस
शिवसेना के स्थापना दिवस पर शिवसेना यूबीटी विधायक अंबादास दानवे ने कार्यकर्ताओं से बालासाहेब ठाकरे द्वारा दिए गए मूल मंत्र पर बात की। उन्होंने शिवसेना यूबीटी के कार्यकर्ताओं को कपिल देव बताया।

अंबादास दानवे (सौजन्य-सोशल मीडिया)
छत्रपति संभाजीनगर: महाराष्ट्र की राजनीति में लगातार जारी उलटफेर के बीच शिवसेना यूबीटी विधायक अंबादास दानवे का एक बड़ा बयान सामने आया है। शिवसेना यूबीटी विधायक अंबादास दानवे ने शिवसेना के स्थापना दिवस के अवसर पर गुरुवार को एक खुले पत्र में दावा किया कि महाराष्ट्र की राजनीति ‘गंदी’ हो गई है और वफादारी खरीदने के लिए ‘लालच के बाजार’ सज गए हैं।
क्रिकेट विश्व कप-1983 में भारत-जिम्बाब्वे के मुकाबले के दौरान कपिल देव की 175 रन की शानदार पारी का हवाला देते हुए अंबादास दानवे ने कहा कि उन्हें शिवसेना के हर कार्यकर्ता में एक कपिल देव दिखाई देता है। दानवे ने किसी का नाम लिए बिना कहा कि शिवसेना गुट (शिंदे) पार्टी के संस्थापक बाल ठाकरे की विरासत का दावा नहीं कर सकता।
‘80 प्रतिशत सामाजिक कार्य, 20 प्रतिशत राजनीति’ मंत्र
उन्होंने कहा है कि आज के दौर में, बाल ठाकरे के ‘80 प्रतिशत सामाजिक कार्य और 20 प्रतिशत राजनीति’ के मंत्र का पालन करने की जरूरत है। आज केवल शिवसेना के वास्तविक कार्यकर्ताओं को ही यह मंत्र याद है, ‘हमें छोड़कर चले गए लोगों’ सहित अन्य यह मंत्र भूल चुके हैं। उन्होंने कहा कि हम यह विश्वास के साथ कह सकते हैं कि प्रतिद्वंद्वी गुट हमारे संगठन के जनक बाल ठाकरे की विरासत पर दावा नहीं कर सकता।
सम्बंधित ख़बरें
राजस्व और शहरी विकास विभाग में भ्रष्टाचार चरम पर… अंबादास दानवे का महायुति सरकार पर तीखा हमला
विपक्ष सत्ता में था तो आप क्या कर रहे थे? सवाल पूछने को राजनीति कहने पर फडणवीस पर भड़के राज ठाकरे
7 सितंबर तक टूटने वाली है शिवसेना यूबीटी! रील स्टार हिंदुस्तानी भाऊ का बड़ा दावा, उद्धव ठाकरे को दी चुनौती
छत्रपति संभाजीनगर की रमाई आवास योजना पर विधायक अंबादास दानवे ने उठाऐ सवाल, करोड़ों के घोटाले की जांच की मांग
हमारा साहस ही हमारी ताकत – दानवे
हमारे आसपास हजारों चुनौतियां ही हमें लड़ने के लिए प्रोत्साहित करेंगी। 1966 में स्थापित शिवसेना 1995 में सत्ता में आई। अब हमें सत्ता में वापस आने में ज्यादा समय नहीं लगेगा। हम जनता के मुद्दों को उठाएंगे और उनके लिए आगे आकर लड़ेंगे। हमारा साहस ही हमारी ताकत है और इसमें कमी नहीं आनी चाहिए।
बड़े चेहरे की तलाश में शिंदे सेना, निकाय चुनावों की तैयारियां तेज, जुलाई में होगा शक्ति प्रदर्शन
ठाकरे पिता-पुत्र (उद्धव और उनके बेटे आदित्य) मजबूती से खड़े हैं और हमें उनके साथ खड़ा होना चाहिए। शिंदे की अगुवाई में उद्धव ठाकरे के नेतृत्व के खिलाफ विद्रोह के बाद जून 2022 में शिवसेना दो धड़ों में बंट गई। इसके कारण ठाकरे के नेतृत्व वाली तत्कालीन महा विकास आघाडी सरकार भी गिर गई थी।
Shiv sena foundation day shiv sena ubt mla ambadas danve politics become dirty
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 10 July 2026: कर्क और मकर समेत इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, जानें शुक्रवार का राशिफल
Jul 10, 2026 | 12:10 AMशाजापुर: ‘जूते-चप्पल छोड़ने की जरूरत नहीं, सरकार देगी 17 सड़कें’, विधायक की जिद पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान
Jul 09, 2026 | 11:35 PMHariyali Amavasya: हरियाली अमावस्या 2026: सावन की सबसे पुण्यदायी अमावस्या कब है? जानिए सही तिथि, शुभ समय
Jul 09, 2026 | 11:25 PMMP वक्फ बोर्ड पुनर्गठन विवाद: काजी मोहम्मद मआज खान ने दिया इस्तीफा, गैर-मुस्लिम सदस्यों की नियुक्ति से नाराज
Jul 09, 2026 | 11:21 PMयोगिनी एकादशी 2026: श्रीहरि को चढ़ा दें ये दिव्य भोग, खुल सकते हैं सुख-समृद्धि और सौभाग्य के बंद द्वार
Jul 09, 2026 | 11:08 PMस्कूलों से लेकर लाइब्रेरी तक…, कश्मीर में राष्ट्रविरोधी कंटेंट पर कसा शिकंजा; DSEK ने दिया जांच का निर्देश
Jul 09, 2026 | 11:07 PMआर्चर का ब्रह्मास्त्र फिर चला, वैभव सूर्यवंशी लगातार तीसरे मैच में सस्ते में आउट, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 11:07 PMवीडियो गैलरी

मेरठ IPS थप्पड़ कांड: पुलिस वैन में बंद शख्स को सरेआम पीटा, बेइज्जती पर खुदकुशी की कोशिश, VIDEO वायरल
Jul 09, 2026 | 10:05 PM
UP सियासत में तख्तापलट! अखिलेश यादव का ‘ब्राह्मण कार्ड’ उड़ाएगा BJP की नींद? देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 09:30 PM
सांसद के सामने ही सपा नेताओं में चले लात-घूंसे! आगरा में बीच सड़क पर हुई जूतम पैजार; VIDEO वायरल
Jul 09, 2026 | 09:15 PM
गाड़ी में पेट्रोल नहीं, पानी मिला था… गडकरी ने बिना नाम लिए मनीष कश्यप पर बोला तीखा हमला
Jul 09, 2026 | 02:38 PM
कौन थीं ललिता गौतम, जिनकी हत्या पर एक हुआ दलित समाज, मेरठ में विरोध प्रदर्शन कर मचा बवाल, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 01:10 PM
Agra School Teacher: स्कूल में नशे में मिला शिक्षक, VIDEO वायरल होते ही BSA का बड़ा एक्शन
Jul 08, 2026 | 10:46 PM














