छत्रपति संभाजीनगर में 700mm की मुख्य पाइपलाइन फटी: बुड्डी लाइन और घाटी समेत कई इलाकों में जलापूर्ति ठप्प

Water Supply Crisis: छत्रपति संभाजीनगर के ज्युबली पार्क क्षेत्र में 700 मिमी की मुख्य जलवाहिनी फटने से बुड्डी लाइन और घाटी सहित कई इलाकों में पानी की सप्लाई बाधित। मरम्मत कार्य युद्धस्तर पर जारी।
A 700mm main water pipeline burst near Jubilee Park in Chhatrapati Sambhajinagar, disrupting supply in Ghati and Buddi Lane. AMC officials are working on urgent repairs.
छत्रपति संभाजीनगर में पाइपलाइन फटी
Updated on

Chhatrapati Sambhajinagar News: छत्रपति संभाजीनगर शहर में गुरुवार तड़के एक बड़ी जल समस्या उत्पन्न हो गई, जब रेलवे स्टेशन की ओर से ज्युबली पार्क की दिशा में आने वाली 700 मिमी व्यास की मुख्य जलवाहिनी अचानक फट गई।

यह घटना रात करीब 2 बजे हुई, जिसके चलते जलापूर्ति व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मनपा के पेयजल विभाग ने तुरंत कार्रवाई करते हुए रेलवे स्टेशन गेट के सामने स्थित मुख्य वाल्व को बंद कर दिया।

छत्रपति संभाजीनगर मनपा के पेयजल विभाग के कार्यकारी अभियंता अशोक धांडे ने बताया कि वाल्व बंद किए जाने के कारण आगे होने वाले पानी के बड़े रिसाव को रोका गया, लेकिन इसके चलते कई क्षेत्रों में पानी की सप्लाई पूरी तरह बाधित हो गई। इस पाइपलाइन के फटने का असर बुड्डी लाइन, जुना बाजार, आसेफिया कॉलोनी, जय भीमनगर और घाटी क्षेत्र सहित आसपास के इलाकों पर पड़ा है।

नागरिकों को काफी परेशानी उठानी पडी

इन क्षेत्रों में जल वितरण व्यवस्था पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गई है, जिससे नागरिकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। कार्यकारी अभियंता अशोक धांडे ने बताया कि क्षतिग्रस्त जलवाहिनी की मरम्मत का काम तत्काल शुरू कर दिया गया है।

संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों की टीम मौके पर पहुंचकर युद्धस्तर पर दुरुस्ती कार्य में जुटी हुई है, ताकि छत्रपति संभाजीनगर जलापूर्ति को जल्द से जल्द बहाल किया जा सके। प्रशासन की ओर से नागरिकों को सूचित किया गया है कि प्रभावित क्षेत्रों में पानी की सप्लाई एक दिन आगे बढ़ा दी गई है।

ऐसे में नागरिकों से अपील की गई है कि वे पानी का उपयोग सावधानीपूर्वक करें और आवश्यकतानुसार पानी का संग्रह कर लें।

Navbharat Live
navbharatlive.com