महिला स्वास्थ्य को बढ़ावा, संभाजीनगर में निःशुल्क लैप्रोस्कोपिक नसबंदी शिविर; 10 महिलाओं की सफल सर्जरी

Sambhajinagar Free Medical Camp: संभाजीनगर सिडको एन-8 अस्पताल में आयोजित निःशुल्क लैप्रोस्कोपिक नसबंदी शिविर में 10 महिलाओं की सफल सर्जरी। 160 महिलाएं इस परिवार नियोजन पहल से लाभान्वित हो चुकी हैं।
Promoting women's health, a free laparoscopic sterilization camp in Sambhajinagar; 10 women undergo successful surgeries
निःशुल्क लैप्रोस्कोपिक नसबंदी शिविर ( सोर्स: सोशल मीडिया )
Published on
Updated on

Chhatrapati Sambhajinagar Municipal Health Drive: छत्रपति संभाजीनगर स्वास्थ्य विभाग की ओर से 18 फरवरी 2026 को सिडको एन 8 अस्पताल में महापौर समीर राजूरकर, उपमहापौर राजेंद्र जंजाल तथा आयुक्त जी. श्रीकांत के निर्देशानुसार और मनपा के मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.पारस मंडलेचा के मार्गदर्शन में भव्य निःशुल्क लैप्रोस्कोपिक महिला नसबंदी शल्य चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया।

इस शिविर में 10 महिलाओं की सफलतापूर्वक निःशुल्क शल्य चिकित्सा की गई। अब तक मनपा के विभिन्न अस्पतालों में आयोजित निःशुल्क लैप्रोस्कोपिक शिविरों के माध्यम से कुल 160 महिलाओं की परिवार नियोजन शल्य चिकित्सा सफलतापूर्वक की जा चुकी है।

लैप्रोस्कोपिक विधि आधुनिक, सुरक्षित और कम विश्राम अवधि वाली पद्धति है। यह प्रक्रिया महिलाओं के लिए अपेक्षाकृत कम दर्द वाली तथा शीघ्र स्वास्थ्य लाभदेने वाली सिद्ध हो रही है। इस प्रकार की शल्य चिकित्सा से महिलाओं के स्वास्थ्य की सुरक्षा के साथ परिवार के आर्थिक और सामाजिक स्थायित्व को भी मजबूती मिलती है।

अभी और 5 अस्पतालों में शिविर

शिविर की सफलता में डॉ. नरवणे, डॉ. शिरखट, डॉ. दौड, डॉ. मेधा जोगदंड, डॉ. गायकवाड, डॉ. कल्पना राठौड, देवगंणा शेलके, बनकर सिस्टर, सोनटक्के सिस्टर, भुरके सिस्टर, वर्षों सिस्टर, आनंद बेंद्रे, अंकिता सिस्टर, गीता हलगडे, वंदना सालवे, शुभांगी सिस्टर, लांडगे जोशी तथा सिडको एन 3 अस्पताल के समस्त कर्मचारियों का विशेष योगदान रहा।

उनके सुव्यवस्थित नियोजन और समन्वय के कारण शिविर सफलता पूर्वक संपन्न हुआ। मनपा की ओर से जानकारी दी गई है कि आगे भी मनपा के पांच अस्पताल सिडको एन 8, सिडको एन 11, सिल्क मिल कॉलोनी, कैसर कॉलोनी, नेहरूनगर में लेटेस्कोधिक महिला परिवार नियोजन शिविर आयोजित किए जाएंगे।

Navbharat Live
navbharatlive.com