सड़क पर पलटा बीयर से भरा ट्रक...ड्राइवर केबिन में फंसा रहा और लूट में जुटी भीड़! देखें वायरल VIDEO

Beer Delivery Truck Crash: छत्रपती संभाजीनगर में बीयर से भरा ट्रक पलट गया। हादसे में चालक ट्रक के केबिन में फंस गया, लेकिन सड़क पर बिखरी बीयर की बोतलों को उठाने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी।
Sambhajinagar Viral Video
सड़क पर पलटा बीयर से भरा ट्रक...ड्राइवर केबिन में फंसा रहा और लूट में जुटी भीड़! देखें वायरल VIDEO
Published on
Updated on

Maharashtra Viral Video: महाराष्ट्र के छत्रपती संभाजीनगर के वालूज इलाके में हैरान करने वाला मामला सामने आया। रांजणगाव रोड पर बीयर से भरा एक ट्रक डिलीवरी के लिए जा रहा था कि अचानक पलट गया। रास्ते में एक व्यक्ति को बचाने की कोशिश करते हुए ड्राइवर ने स्टीयरिंग घुमाई, लेकिन नियंत्रण खोने के कारण ट्रक पलट गया। इस हादसे में सड़क पर बीयर की बोतलें बिखर गईं।

हादसे के समय ट्रक का केबिन दब गया और चालक उसमें फंस गया। इसके बावजूद कुछ लोग चालक को बाहर निकालने के बजाय बीयर के डिब्बे उठाने में लग गए। सड़क पर कुछ ही मिनटों में ऐसा दृश्य बन गया जैसे कोई लूट मची हो। आसपास से गुजर रहे लोग भी बोतलों को उठाने में जुट गए और ट्रक के पास अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

देखें VIDEO

घटना की सूचना कुछ लोगों ने तुरंत पुलिस को दी। सूचना मिलते ही वालूज एमआईडीसी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने तुरंत भीड़ को नियंत्रित किया और घायल चालक को ट्रक के केबिन से निकालने की कोशिश शुरू की। अधिकारियों ने बताया कि चालक को सुरक्षित बाहर निकालने में कुछ समय लगा।

क्या कहा पुलिस ने?

पुलिस ने कहा कि इस तरह की घटनाओं में सड़क पर अफरा-तफरी मचाने वाले लोग खुद जोखिम में पड़ सकते हैं। किसी भी सड़क हादसे में प्राथमिकता हमेशा घायल या फंसे व्यक्ति की सुरक्षा और मदद होनी चाहिए, न कि सामान उठाना।

हादसे के कारण रास्ते में कुछ समय के लिए यातायात बाधित रहा। स्थानीय लोग और वाहन चालक सड़क किनारे खड़े होकर पुलिस की कार्रवाई देख रहे थे। इस घटना के बाद वालूज इलाके में अफरा-तफरी का माहौल रहा। पुलिस इस पूरे मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com