ऑपरेशन यात्री सुरक्षा में रेलवे की बड़ी सफलता, आरपीएफ की कार्रवाई; चेन स्नैचिंग आरोपी गिरफ्तार
RPF Passenger Safety Operation: संभाजीनगर रेलवे स्टेशन पर RPF ने ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत चेन स्नैचिंग के आरोपी को गिरफ्तार किया। घर से भागे नाबालिग को सुरक्षित परिजनों के हवाले किया गया।
- Written By: अंकिता पटेल
Chhatrapati Sambhajinagar Railway Crime Case ( सोर्स: सोशल मीडिया )
Chhatrapati Sambhajinagar Railway Crime Case: छत्रपति संभाजीनगर यात्रियों व रेलवे संपतियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए दक्षिण-मध्य रेलवे का नांदेड़ विभाग प्रयासरत है। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने ऑपरेशन यात्री सुरक्षा, ऑपरेशन रेल सुरक्षा व ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते अंतर्गत हाल ही में प्रभावी कार्रवाइयां की, इनमें डाका डालने की कोशिश कर रहे 2 आरोपियों को दबोचने के साथ ही घर से भागे नाबालिग को परिजनों के सकुशल हवाले किया गया। इन अभियानों के चलते मुसाफिरों में अपनी हिफाजत को लेकर सुरक्षा की भावना मजबूत होने में मदद मिली।
ऑपरेशन यात्री सुरक्षा अंतर्गत 7 मार्च को ट्रेन क्रमांक 17630 नांदेड़-हड़पसर एक्सप्रेस में व छत्रपति संभाजीनगर रेलवे स्टेशन पर हुई चेन स्नैचिंग की घटनाओं की गुत्थी आरपीएफ, जीआरपी व सीआईबी ने सुलझाकर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी को प्लैटफॉर्म क्रमांक 4 के पास दबोच लिया। उससे चुराई गई 43,700 रुपए मूल्य की 17.57 ग्राम वजनी सोने की चेन जब्त कर जीआरपी के हवाले किया गया।
आरपीएफ के घर से भागे नाबालिग को छुड़ाया
ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते अंतर्गत 8 मार्च को छत्रपति संभाजीनगर रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ व जीआरपी कर्मियों ने घर से भागकर रेल में बैठे 17 वर्षीय नाबालिग का परामर्श किया। इसके बाद रेलवे अधिकारियों की मौजूदगी में उसे रिश्तेदारों के हवाले कर दिया।
सम्बंधित ख़बरें
Instagram Ads से फंसे 65 लोग: डोंबिवली में सस्ते फ्लैट के नाम पर 93 लाख की ठगी, बिल्डर समेत 5 पर केस
लापरवाही की बाढ़, वाहन की टक्कर से फटी जलवाहिनी, संभाजीनगर में लाखों लीटर पानी की बर्बादी
मुंबई: ‘हिंदू लड़कियों को मुस्लिम पसंद’ कहने वाला अशरफ गिरफ्तार; सहकर्मियों को भेजता था अश्लील वीडियो
ठाणे में मराठी अनिवार्यता पर बवाल: अविनाश जाधव ने दिया अल्टीमेटम, बोले- हड़ताल करो या यूपी बिहार वापस जाओ
सिग्नल का केबल काटते समय 2 आरोपी गिरफ्तार
ऑपरेशन रेल सुरक्षा अंतर्गत 7 मार्च को अकोला रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ कर्मियों की संजीदगी से प्लेटफॉर्म क्रमांक 6 के पास रेलवे सिग्नल का केबल काटते समय 2 आरोपी पकड़े गए, उनसे 10 मीटर सिग्नलिंग कैबल, अपराध में प्रयुक्त साधन जब्त किए गए।
जीआरपी दस्ते ने 2 को दबोचा
8 मार्च को पिगली रेलवे स्टेशन के निकट डाका डालने की तैयारी कर रहे 2 आरोपियों को आरपीएफ व जीआरपी के दस्ते ने दबोच लिया, उनसे 4 मोबाइल, दो मोटरसाइकिलें व 3 धारदार लोहे के शस्त्र मूल्य 1 लाख, 80,000 रुपए जब्त किए गए है।
यह भी पढ़ें:-छत्रपति संभाजीनगर में गलत बिजली बिल पर आयोग सख्त, 42,980 रुपये का बिजली बिल रद्द करने का आदेश
आरोपियों को नांदेड़ जीआरपी के हवाले किया गया है। इसी दिन परभणी रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म क्रमांक 2 पर यात्रियों का सामान चुराने की कोशिश करने वाले एक संदिग्ध को दबोच उसे परभणी जीआरपी के हवाले किया गया है।
