छत्रपति संभाजीनगर मनपा मुख्यालय चमकेगा; कमिश्नर ने कबाड़ हटाने और नई पार्किंग बनाने के दिए सख्त निर्देश

Chhatrapati Sambhajinagar News: मनपा आयुक्त अमोल येड़गे ने छत्रपति संभाजीनगर मुख्यालय का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने परिसर से तुरंत कबाड़ हटाने और दोपहिया वाहनों के लिए पार्किंग बनाने के निर्देश दिए।
Chhatrapati Sambhajinagar Civic Chief Amol Yedge inspected the AMC headquarters. He ordered the immediate removal of scrap and directed to develop a new parking facility.
पार्किंग (सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Chhatrapati Sambhajinagar Municipal Commissioner: छत्रपती संभाजीनगर मनपा आयुक्त अमोल येड़गे ने सोमवार सुबह मुख्यालय का निरीक्षण कर क्षेत्र में पड़े कबाड़, ईंटों के टुकड़े, फर्श सामग्री व अन्य अनुपयोगी वस्तुओं को तुरंत हटाने व उपलब्ध स्थानों का योजनाबद्ध तरीके से उपयोग करने के आदेश दिए।

मुख्यालय के लेखा विभाग व उपायुक्त-1 कार्यालय के कार्यों की समीक्षा भी उन्होंने की। विभिन्न विभागों का काम अधिक प्रभावी, व्यवस्थित व समयबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए आवश्यक निर्देश देने से सरकारी महकमा आवश्यक काम में जुट गया है।

आयुक्त येडगे ने मुख्यालय क्षेत्र, साइड मार्जिन व आंतरिक सड़कों का अवलोकन करने पर कई स्थानों पर अनुपयोगी सामग्री बेतरतीब पड़ी हुई मिली। उन्होंने कहा कि इससे क्षेत्र की स्वच्छता व सौंदर्य प्रभावित हो रहा है। मुख्यालय क्षेत्र की खाली जगहों के उचित उपयोग पर भी जोर देते हुए जरूरत के अनुसार शेड बनाकर दोपहिया वाहनों के लिए पार्किंग सुविधा विकसित करने के निर्देश उन्होंने अफसरों को दिए।

पार्किंग सुविधा विकस्ति करने पर दिया गया जोर

उनका मत था कि कर्मियों व नागरिकों को सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध कराना प्रशासन का दायित्व है। इस दौरान अतिरिक्त आयुक्त रणजीत पाटील, उपायुक्त अपर्णा थेटे, छत्रपती संभाजीनगर शहर अभियंता संजय कोंबड़े व सहायक आयुक्त लता पुजारी आदि मौजूद थे।

येड़गे ने छत्रपती संभाजीनगर मनपा मुख्यालय क्षेत्र की खाली जगहों का उपयोग केवल स्वच्छता तक सीमित न रखकर नागरिकों व कर्मियों की सुविधा के लिए करने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने दोपहिया वाहनों के लिए शेड सहित पार्किंग व्यवस्था विकसित करने के निर्देश देने से मुख्यालय क्षेत्र अधिक व्यवस्थित बनाने की प्रक्रिया तेज होने की संभावना है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com