संभाजीनगर राजमार्ग पर पसरा मातम: तीन अलग-अलग दुर्घटनाओं में महिला समेत 3 की मौत, 9 लोग गंभीर रूप से घायल!

Sambhajinagar Road Accidents: संभाजीनगर में तीन अलग-अलग सड़क हादसों में एक महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 9 लोग घायल हुए। पुलिस ने अलग-अलग मामलों में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Gloom descends on the Sambhajinagar highway: 3 dead (including a woman) and 9 critically injured in three separate accidents!
छत्रपति संभाजीनगर सड़क हादसा,प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स-AI)
Updated on

Sambhajinagar Highway Accident Three Dead: अदालत रोड सिग्नल चौक, छत्रपति संभाजीनगर-अहिल्यानगर राजमार्ग पर लिंबेजलगांव व बीड़ बाईपास स्थित होटल निशांत पार्क के सामने हुई तीन अलग-अलग दुर्घटनाओं में एक महिला संग तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई और 9 घायल हो गए। इस बारे में वेदांत नगर, वालूज व सातारा पुलिस थाने में केस दर्ज किया गया है।

मूलतः पुणे निवासी कार्तिक हीरामन नाडे (20, पुणे) की पत्नी का मायका भाऊसिंहपुरा में है। पत्नी से मुलाकात के बाद वे बाइक (एमएच-12 डब्ल्यूएन-1584) से छत्रपति संभाजीनगर से पुर्ण जा रहे थे। उसी समय मुकेश कराले उनके पुत्र अक्षय के साथ बाइक पर वालूज से जिकठाणा की जा रहे थे।

लिंबेजलगांव स्थित गोकुल होटल के सामने दोनों मोटरसाइकिलों हैंडल आपस में के टकराने से दोनों चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। कार्तिक ने घाटी अस्पताल में उपचार के दौरान अंतिम सांस ली। कराले का निजी अस्पताल में इलाज जारी है। मृतक कार्तिक व घायल मुकेश के खिलाफ वालूज पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

हादसे में बाइक क्षतिग्रस्त

दूसरी दुर्घटना अदालत रोड सिग्नल चौक पर तेज रफ्तार निजी ट्रैवल्स बस के चालक ने पीछे से बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे फूड डिलीवरी के लिए निकले गणेश निर्मल (20, चिचंपुर, तहसील खामगांव, जिला बुलढाणा) की मौके पर ही मौत हो गई व उसका मित्र अक्षद जाधव गंभीर रूप से घायल हो गया।

हादसे में बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। मदद किए बगैर फरार चालक शेख रियाज शेख अली (कन्हेरगांव नाका, जिला हिंगोली) के खिलाफ वेदांत नगर पुलिस थाने में केस दर्ज किया है।

तेज रफ्तार ऑटो रिक्शा ने ली महिला की जान

तीसरी और अंतिम दुर्घटना बीड बाईपास पर होटल निशांत पार्क पर हुई, जहां ऑटो रिक्शा की टक्कर से ब्यूटी पार्लर संचालिका महिला नीता रामजी गवले ( 43, सुधाकर नगर, मूल निवासी, रमा नगर, कांति चौक) की मौत हो गई व ऑटो (एमएच-20-ईके-7543) के चालक अशोक भाऊसाहब ढाकणे संग 9 लोग घायल हो गए, हादसे में चालक ढाकणे के अलावा सुनंदा वाहुल, विजयकुमार चौधरी, रेखा वाघ, पूनम मिसाल व 2 छोटे बच्चे घायल हो गए, सातारा पुलिस ने ऑटो चालक को ढाकणे को हिरासत में लिया है।

ढाकणे को ऑटो में सवार यात्रियों ने वाहन धीरे चलाने की सलाह देते हुए दुर्घटना से आगाह किया था, पर वह नहीं माना, घायल नीता की जीवनज्योति घाटी अस्पताल में बुझी। जांच पुलिस निरीक्षक कृष्णा शिंदे के मार्गदर्शन में जारी है।

Navbharat Live
navbharatlive.com