फर्जी IAS कल्पना भागवत केस में नया खुलासा, प्रेमी अशरफ गिरफ्तार, जासूसी और विदेशी कनेक्शन आया सामने
Kalpana Bhagwat Fake Ias Case: छत्रपति संभाजीनगर की फर्जी IAS कल्पना भागवत मामले में पाकिस्तान-अफगान कनेक्शन उजागर हुआ। दिल्ली से प्रेमी अशरफ व फर्जी OSD डिम्पी हरजाई गिरफ्तार हुआ।
- Written By: आकाश मसने
फर्जी आईएएस कल्पना भागवत (सोर्स: सोशल मीडिया)
Ashraf Khil Arrest News: छत्रपति संभाजीनगर के फर्जी आईएएस अधिकारी कल्पना भागवत मामले में नया खुलासा हुआ है। पाकिस्तान में रहने वाले प्रेमी के भाई को भारत में प्रवेश दिलाने के लिए उसने प्रयास करने की बात पुलिस जांच में आई है। प्रकरण में दो देशों का संबंध आने से जांच कार्य में एनआईए की मदद लेने की संभावना जताई जा रही है।
इस बीच दिल्ली से हत्थे चढ़ा कल्पना का प्रेमी मोहम्मद अशरफ खिल (24) व फर्जी ओएसडी डिम्पी देवेंद्रकुमार हरजाई (30) को 9 दिसंबर तक पुलिस हिरासत में भेजने का आदेश प्रथम वर्ग न्यायदंडाधिकारी एसडी जवलगेकर ने शनिवार को दिया।
पांच सितारा होटल गिरफ्तार हुई थी फर्जी आईएएस
छत्रपति संभाजीनगर में खुद का घर होने के बावजूद 6 महीनों से शहर के जालना रोड स्थित पांच सितारा होटल में रही कल्पना भागवत को 22 नवंबर को दबोचा गया है। कल्पना के मोबाइल की जांच करने पर अफगानिस्तान, पाकिस्तान व दिल्ली के फर्जी ओएसडी कनेक्शन सामने आया है, सिडको पुलिस ने 27 नवंबर को दिल्ली से कल्पना का प्रेमी अशरफ व फर्जी ओएसडी डिम्पी हरजाई को दबोचा।
सम्बंधित ख़बरें
Nagpur: कलमेश्वर में खेत से अज्ञात शव मिलने से सनसनी, पहचान में जुटी पुलिस; इलाके में हड़कंप
Mira Bhayandar में जल संकट के समाधान की दिशा में बड़ा कदम, सूर्या जल योजना का निरीक्षण
महिलाओं को कैसे फंसाते हैं ढोंगी बाबा, आस्था बनाम अंधविश्वास पर नागपुर में जागरूकता अभियान
Nalasopara Murder Case: अवैध संबंध बना हत्या की वजह, यूपी से आरोपी गिरफ्तार कर पुलिस ने खोला राज
कल्पना भागवत जासूसी मामला
कल्पना भागवत का मित्र 2017 में भारत में आने व उसके तालिबान व अफगानिस्तान के सीमावर्ती क्षेत्र में रहने का खुलासा हुआ है। अशरफ को पांच भाइयों के अलावा मां व एक बहन हैं। अशरफ के एक भाई के बहन संग दिल्ली के हजरत निजामोद्दीन क्षेत्र में रहने की खबर है। अशरफ खिल का एक भाई अदीब यामा पाकिस्तान के इस्लामाचाद शहर में रहने की बात सामने आई है।
यह भी पढ़ें:- मुंबई में किडनैप ड्रामा: बांद्रा बार से शेयर ब्रोकर को अगवाकर मांगी फिरौती, गैंग गिरफ्तार
यही नहीं, अशरफ की मां व एक भाई के अफगानिस्तान में निवास होने की बात पता चली है। एक वकील भाई की अफगानिस्तान में हत्या होने की बात सामने आई है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के ओएसडी अभिषेक चौधरी के नाम से फर्जीवाड़ा करने वाला आरोपी डिम्पी हरजाई वकील व दिल्ली के पालम क्षेत्र का निवासी हैं। कल्पना के मोबाइल में उसके फोटो मिले हैं।
