गर्मी से पहले तैयारी: संभाजीनगर में 593 गांवों में जल संकट की आशंका, प्रशासन ने बनाई योजना

Tanker Water Supply Plan: संभाजीनगर में इस गर्मी 593 गांवों में जल संकट की आशंका है। प्रशासन ने 35.63 करोड़ रुपये की योजना बनाकर कुओं के अधिग्रहण व टैंकरों से पानी आपूर्ति की तैयारी शुरू की है।
Pre-Summer Preparedness: Water Crisis Feared in 593 Villages in Sambhajinagar; Administration Formulates Plan
Sambhajinagar water crisis( Source: Social Media )
Published on
Updated on

Chhatrapati Sambhajinagar Water Crisis: छत्रपति संभाजीनगर अकाल प्रभावित जिले के रूप में पहचान रखने वाले छत्रपति संभाजीनगर में इस वर्ष गर्मियों में पानी की स्थिति कुछ हद तक बेहतर रहने की उम्मीद है, लेकिन अप्रैल से जून के बीच 593 गांवों में जल संकट की आशंका जताई गई है।

प्रशासन के अनुसार, सोयगांव तहसील को छोड़कर वैजापुर, गंगापुर, सिल्लोड़, पैठण समेत अन्य क्षेत्रों में पानी की कमी महसूस हो सकती है। संभावित संकट को देखते हुए जिला परिषद प्रशासन ने 35 करोड़ 63 लाख रुपये का आपातकालीन प्रारूप तैयार किया है।

इसके तहत कुओं का अधिग्रहण, टैंकरों के जरिए जल वितरण व अन्य उपाय किए जाएंगे योजना के अनुसार, 301 गांवों में 322 कुओं का अधिग्रहण किया जाएगा, जबकि 279 गांवों में 292 टैंकरों के माध्यम से पानी की आपूर्ति की जाएगी।

पिछले वर्ष जून माह में 545 गांवों में 732 टैंकरों से पानी पहुंचाया गया था और 402 कुओं का अधिग्रहण किया गया था। इस बार प्रशासन ने पहले से ही तैयारी शुरू कर दी है व प्रभावित क्षेत्रों में समय पर उपाययोजनाएं लागू करने की योजना बनाई है। प्रशासन का मानना है कि इस वर्ष जलसंकट की तीव्रता पिछले साल की तुलना में कम रह सकती है।

मराठवाड़ा में 60% उपयोगी जल भंडारण उपलब्ध

मराठवाड़ा क्षेत्र के जलाशयों में इस वर्ष पानी की स्थिति संतोषजनक है, जल संसाधन विभाग के अनुसार, कुल 922 बड़े, मध्यम व लघु परियोजनाओं में 4,342 दलघमी यानी 60 प्रतिशत उपयोगी जल भंडारण है। पिछले वर्ष इसी समय यह आंकड़ा 49.68 प्रतिशत था। कुल 44 बड़े, 81 मध्यम व 797 लघु परियोजनाएं है। इनमें बड़े बांधो में 65 प्रतिशत जल भंडारण दर्ज किया गया है, जी पिछले साल 56 प्रतिशत था। वहीं, 81 मध्यम में 52.40 प्रतिशत व 797 लघु बाधों में 50.41 प्रतिशत उपयोगी जल भंडारण उपलब्ध है।

जायकवाड़ी में 64.80 प्रतिशत पानी, राहत की उम्मीद

क्षेत्र के सबसे बड़े बांध जायकवाडी (नाथसागर) में 2.144 दलघमी यानी 64.80 प्रतिशत जल भंडारण दर्ज किया गया है। पिछले वर्ष यहां 58.80 प्रतिशत था। इसी तरह हिंगोली जिले के येलदरी बांध में 680 दलघमी यानी 68.68 प्रतिशत जल है, जो पिछले साल 66 प्रतिशत था। कुल मिलाकर, इस वर्ष मराठवाडा में जल भंडारण की स्थिति पिछले साल की तुलना में बेहतर है, जिससे गर्मी के मौसम में पानी की उपलब्धता को लेकर कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।

प्रस्तावित व्यवस्था

क्रमांक तहसील टैंकर कुएं राशि
1 छ. संभाजीनगर 16 25 1.85 करोड़
2 फुलंब्री 21 29 2.36 करोड़
3 सिल्लोड़ 92 03 5.20 करोड़
4 सोयगांव 01 26 25.60 लाख
5 कन्नड 07 95 1.40 करोड़
6 खुलताबाद 19 16 97.24 लाख
7 गंगापुर 64 19 13.79 करोड़
8 वैजापुर 31 53 4.50 करोड़
9 पैठण 49 56 1.68 करोड़
Navbharat Live
navbharatlive.com