कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्षों ने संभाला पदभार, संभाजीनगर में संगठन को मजबूत करने का लिया संकल्प

Congress Membership Drive: छत्रपति संभाजीनगर में कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत जिला कांग्रेस अध्यक्ष किरण पाटिल डोंगांवकर और शहर कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट सैयद अकरम ने पदभार ग्रहण किया।
congress new presidents take charge chhatrapati sambhajinagar organization strengthening
Congress Workers (सोर्सः सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Chhatrapati Sambhajinagar Congress: संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत शहर और जिला कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्षों का पदग्रहण समारोह सोमवार को गांधी भवन स्थित कांग्रेस कार्यालय में उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर किरण पाटिल डोंगांवकर ने जिला कांग्रेस अध्यक्ष तथा एडवोकेट सैयद अकरम ने शहर कांग्रेस अध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया।

समारोह में सांसद डॉ. कल्याण काले, प्रदेश प्रवक्ता हनुमंत पवार, प्रोफेसर विशाल पतंगे सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता, पूर्व जनप्रतिनिधि, विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी, सामाजिक क्षेत्र से जुड़े गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

संविधान वाचन के साथ हुई शुरुआत

कार्यक्रम की शुरुआत संविधान वाचन से की गई। इस दौरान नवनियुक्त शहर अध्यक्ष एड.सैयद अकरम ने संगठन के विस्तार, सदस्यता अभियान, बूथ स्तर को मजबूत करने और आगामी चुनावों की तैयारी के लिए सभी पदाधिकारियों से समन्वय के साथ काम करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संगठन में अनुभवी और युवा कार्यकर्ताओं के बीच संतुलन बनाकर पार्टी को मजबूत किया जाएगा।

सामाजिक न्याय और विचारधारा को घर-घर पहुंचाने का संकल्प

जिला अध्यक्ष किरण पाटिल डोंणगांवकर ने कहा कि कांग्रेस की विचारधारा, संवैधानिक मूल्यों और सामाजिक न्याय के संदेश को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने के लिए व्यापक स्तर पर कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर से लेकर शहर स्तर तक मजबूत संगठनात्मक ढांचा तैयार कर सभी समाज वर्गों को पार्टी से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त अध्यक्षों का स्वागत करते हुए संगठन को नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ाने का संकल्प व्यक्त किया।

(नवभारत लाइव के लिए छत्रपति संभाजीनगर से शफीउल्ला हुसैनी की रिपोर्ट)

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com