Sambhajinagar: थाईलैंड के बहाने युवती को कंबोडिया में बेचा, 2,000 डॉलर देकर खुद को छुड़ाया

Chhatrapati Sambhajinagar News: थाईलैंड में नौकरी का झांसा देकर संभाजीनगर की युवती को कंबोडिया में बेचा गया। युवती ने 2,000 डॉलर देकर खुद को वहां से छुड़ाया।
Crime News
क्राइम न्यूज (डिजाइन फोटो)
Published on: 
Updated on: 

Chhatrapati Sambhajinagar News In Hindi: विदेश में अच्छी नौकरी लगाने का झांसा देकर एक युवती को थाईलैंड में भेजने के बाद कंबोडिया में बेचने की घटना प्रकाश में आई है। उक्त युवती को खुद को छुड़ाने के लिए संबंधित कंपनी में 2,000 डॉलर चुकाने पड़े।

युवती को बेचने वाले आरोपी का नाम अविनाश रामभाऊ उढाण बताया गया है। सिमरन हरेश चौधरी ने शिकायत में कहा कि उसने इलेक्ट्रिक इंजीनिरिंग में डिप्लोमा पूर्ण किया है व 2020 में उसका तलाक होने के बाद वह एक कंपनी में बतौर ऑफिस एक्जीक्यूटिव काम करती थीं।

उल्कानगरी क्षेत्र स्थित एक एजेंसी में काम करते समय उसकी पहचान कंपनी के मालिक अविनाश उढाण के साथ होने के बाद उसने सिमरन को थाईलैंड में अच्छे वेतन की नौकरी का लालच देकर अलग-अलग कारणों से डेढ़ लाख रुपए लिए थे।

जॉब कन्फर्म होने के बाद सिमरन अगस्त के पहले सप्ताह में थाईलैंड गई। सिमरन के धाईलैंड के बैंकाक में जाने के बाद कम्पोट (कंबोडिया) गांव स्थित क्रिएटीवी माइंडसेट कंपनी में चैटिंग स्कैम का काम दिया गया। पूछताछ में उससे बताया गया कि उसे बेचा गया है। दो महीनों के बाद सिमरन चौधरी ने संपर्क साधकर 2,000 डॉलर चुकाए व खुद को छुड़ाया।

भारतीय दूतावास की मदद से मिली सफलता

सिमरन को खुद को छुड़ाने के लिए भारतीय दूतावास की मदद ली जिसने "उसे मुंबई के हवाईअड्डे पर लाकर छोड़ा। मुंबई इमिग्रेशन अधिकारियों से पूछताछ में सिमरन ने अविनाश उढाण का नाम बताया। इमिग्रेशन अधिकारियों ने सिमरन की शिकायत पर सहार पुलिस थाने में केस दर्ज कराया है, जो पुंडलिकनगर पुलिस थाने में वर्ग किया गया। जांच पुलिस उपनिरीक्षक म्हात्रे कर रहे हैं।