Sambhajinagar: ट्रैफिक जाम पर कसा शिकंजा, प्रवेश बंदी तोड़ने वालों पर कार्रवाई

Chhatrapati Sambhajinagar में बढ़ते ट्रैफिक जाम और दुर्घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए पुलिस ने भारी वाहनों पर कार्रवाई की। नियम उल्लंघन करने वाले 259 चालकों पर 2.71 लाख से अधिक दंड वसूल किया गया।
Chhatrapati Sambhaji Nagar
छत्रपति संभाजी नगर (सौ. सोशल मीडिया )
Updated on

Chhatrapati Sambhajinagar News In Hindi: शहर में यातायात जाम की बढ़ती समस्या को देखते हुए उसके नियंत्रण व सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से यातायात पुलिस ने सख्त अभियान शुरू कर दिया है।

आदेश का उल्लंघन करने वालों पर 4 नवंबर की सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक विशेष अभियान चलाने के बाद 259 भारी वाहन चालकों कुल 2।71,500 रुपए दंड वसूला गया।

यातायात विभाग के पुलिस आयुक्त सुधीर हिरेमठ, पुलिस उपायुक्त शर्मिष्ठा घारगे-वालावलकर, के मार्गदर्शन में रास्तों में बाधा डालने वाले व शहर में प्रवेश बंदी आदेश का उल्लंघन कर भीतरआने वाले भारी वाहनों के खिलाफ विशेष मुहिम चलाई गई।

पुलिस का कहना है कि भारी वाहनों के अनियंत्रित प्रवेश के चलते शहर में बार-बार जाम लगने के साथ ही दुर्घटनाएं बढ़ रही हैं। स्थिति को गंभीरता से लेते हुए पुलिस आयुक्त ने शहर सीमा में भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने का आदेश जारी किया था। इस आदेश का उल्लंघन करने वालों पर 4 नवंबर को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक विशेष अभियान चलाकर दंड वसूला गया।

यातायात विभाग के सहायक पुलिस आयुक्त सुभाष भुजंग, पुलिस निरीक्षक अमोल देवकर व राजेश यादव साथ ही सहायक पुलिस निरीक्षक हरेश्वर घुगे व सचिन मिरघे, पुलिस उपनिरीक्षक बोडले की टीम ने यह कार्रवाई की।

सड़कों पर हो अनुशासन : एसीपी भुजंग

सहायक पुलिस आयुक्त्त भुजंग ने कहा कि शहर की सड़कों पर अनुशासन व यातायात को सुचारू बनाए रखना हमारी प्राथमिकता है। सभी नागरिकों व वाहन चालकों से अपील है कि वे प्रवेश बंदी व यातायात नियमों का सख्ती से पालन करें। नियमों का उल्लंघन कर अवैध रूप से वाहन चलाकर वालों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।

Navbharat Live
navbharatlive.com