छत्रपति संभाजीनगर: निजी बस पार्किंग पर बवाल, ट्रैफिक और सुरक्षा मुद्दे पर मनपा सभा में तीखी बहस

Private Bus Parking Issue: संभाजीनगर के शहानूर वाडी में मनपा की आरक्षित भूमि पर निजी बस पार्किंग को लेकर आमसभा में तीखी बहस। नागरिकों ने ट्रैफिक, सुरक्षा व शोर से राहत के लिए बस स्टॉप हटाने की मांग।
Chhatrapati Sambhajinagar: Uproar over Private Bus Parking; Heated Debate on Traffic and Safety Issues at Municipal Corporation Meeting
निजी बस पार्किंग विवाद( सोर्स: सोशल मीडिया )
Published on
Updated on

Chhatrapati Sambhajinagar Traffic Problem: छत्रपति संभाजीनगर शहानूर वाडी परिसर में स्थित मनपा की आरक्षण वीआईआई/31 भूमि पर संचालित निजी बस पार्किंग को लेकर महानगरपालिका की आमसभा में विस्तृत और तीखी बहस हुई। यह स्थान मूलतः विजिटेबल मार्केट, शॉपिंग सेंटर और पार्किंग के लिए आरक्षित है, लेकिन पिछले कुछ वर्षों से यहां निजी बसों का ठहराव किया जा रहा है।

इसके चलते आसपास के नागरिक यातायात की निर्माण होनेवाली गंभीर समस्याओं के साथ ही अन्य समस्याओं से परेशान है, पूर्व महापौर त्र्यंबक तुपे ने इसको लेकर सोमवार को मनपा की आम सभा में प्रस्ताव रखते हुए कहा कि देशपांडे पुरम सहित आसपास के रहवासी इस निजी बस स्टॉप से गंभीर रूप से प्रभावित हैं।

क्षेत्र में दिनभर बसों की आवाजाही, अवैध पार्किंग, शोर और भीड़ के कारण नागरिकों की सुरक्षा खतरे में पड़ गई है। महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को घर से बाहर निकलने में कठिनाई हो रही है। उन्होंने कहा कि मनपा को होने वाली आय से अधिक महत्वपूर्ण नागरिकों की सुरक्षा और सुविधा है।

इसलिए इस बस स्टॉप को तत्काल बंद कर यहां सुव्यवस्थित और आधुनिक सुविधाओं से युक्त सब्जी मंडी विकसित की जानी चाहिए। चर्चा के दौरान एमआईएम के नगरसेवक ओसामा कदीर ने व्यावहारिक पहलुओं पर सवाल उठाते हुए कहा कि यदि यह बस स्टॉप बंद किया गया तो निजी बसों के लिए वैकल्पिक स्थान तय करना आवश्यक है।

निजी बस स्टॉप को हटाने की मांग हो रही है तेज

बिना योजना के बसों को हटाने से शहर में पहले से ही गंभीर यातायात समस्या और बढ़ सकती है। उपायुक्त अपर्णा बेटे ने जानकारी दी कि इस बस स्टॉप, सड़क किनारे लगने वाले सब्ती बाजार और डीमार्ट से महानगरपालिका को प्रतिवर्ष लगभग 58 लाख रुपये का राजस्व प्राप्त होता है।

इस क्षेत्र के अन्य नगरसेवकों ने भी तत्काल शहानुर वाडी परिसर में मनपा की जमीन पर स्थित निजी बस स्टॉप तत्काल बंद करने पर जोर दिया, बहस के दौरान कई नगरसेवकों ने दोनों पक्षों के तर्क रखते हुए संतुलित समाधान की आवश्यकता जताई। कुछ सदस्यों ने सुझाव भी दिया।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com