संभाजीनगर मनपा चुनाव: पहले ही दिन 1,816 नामांकन बिके, नामांकन प्रक्रिया ने पकड़ी रफ्तार

Election Updates: संभाजीनगर मनपा चुनाव-2026 के तहत नामांकन प्रक्रिया तेज हो गई है। 1 दिन कुल 1,816 नामांकन आवेदन बिके। चुनाव विभाग ने विभिन्न निर्वाचन अधिकारियों के अंतर्गत बिक्री की जानकारी जारी की।
Sambhajinagar Municipal Corporation Elections
प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: सोशल मीडिया )
Published on: 
Updated on: 

Sambhajinagar Municipal Corporation Elections: छत्रपति संभाजीनगर स्थानीय महानगरपालिका के सार्वत्रिक चुनाव-2026 के तहत नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया तेज हो गई है। चुनाव प्रशासन की ओर से दी गई।

जानकारी के अनुसार नामांकन बिक्री व दाखिल करने के प्रथम दिन यानी 23 दिसंबर के दिन कुल 1,816 नामांकन आवेदन बिक्री हुए। चुनाव विभाग ने प्रेस विज्ञप्ति कर जारी कर विभिन्न निर्वाचन निर्णय अधिकारियों के अंतर्गत नामांकन आवेदन बिक्री होने की जानकारी दी।

नामांकन बिक्री होने की जानकारी चुनाव विभाग की ओर से

चुनाव निर्णय अधिकारी प्रभाग क्रमांक नामांकन संख्या
चुनाव निर्णय अधिकारी 1 3, 4, 5 195
चुनाव निर्णय अधिकारी 2 15, 16, 17 198
चुनाव निर्णय अधिकारी 3 6, 12, 13, 14 224
चुनाव निर्णय अधिकारी 4 1, 2, 7 183
चुनाव निर्णय अधिकारी 5 8, 9, 10, 11 208
चुनाव निर्णय अधिकारी 6 23, 24, 25 197
चुनाव निर्णय अधिकारी 7 21, 22, 27 225
चुनाव निर्णय अधिकारी 8 26, 28, 29 243
चुनाव निर्णय अधिकारी 9 18, 19, 20 143
कुल — 1819

तरह कुल 1819 नामांकन बिक्री होने की जानकारी चुनाव विभाग की ओर से दी गई।

इतने बड़े पैमाने पर पहले ही दिन नामांकन खरीदने से इच्छुकों की संख्या मनपा चुनाव में बहुत अधिक होने के कयास लगाए जा रहे है। महानगरपालिका चुनाव को लेकर बढ़ती राजनीतिक हलचल के बीच बड़ी संख्या में नामांकन आवेदन बिक्री होने से यह स्पष्ट है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com