महापौर समीर राजूरकर: सड़कों का जाल और बेहतर सुविधाएं, संभाजीनगर के विकास का खाका तैयार

Chhatrapati Sambhajinagar Development: संभाजीनगर के महापौर समीर राजूरकर ने शहर के नियोजित और शाश्वत विकास के लिए आधारभूत सुविधाओं में सुधार और डीपी प्लान की खामियां दूर करने पर जोर दिया।
Mayor Sameer Rajurkar: A Network of Roads and Improved Amenities—Blueprint for Sambhajinagar's Development Ready
Municipal Corporation Plan( Source: Social Media )
Updated on

Sambhajinagar Municipal Corporation Plan: छत्रपति संभाजीनगर महापौर समीर राजूरकर ने कहा कि शहर के सर्वांगीण, नियोजित व शाश्वत विकास के लिए मनपा प्रशासन कटिबद्ध है, नागरिकों, उद्यमियों व विभिन्न संस्थाओं की सहभागिता से ही यह विकास कार्य प्रभावी ढंग से साकार होंगे।

शहर की बढ़ती जरूरतों को देखते हुए आधारभूत सुविधाओं, सेवाओं व प्रबंधन में व्यापक सुधारों पर जोर देने, विकास प्रारूप (डीपी प्लान) की खामियां दूर कर सड़कों का जाल बिछाने का वादा भी महापौर ने किया।

शहर के विविध उद्योग, व्यापारी व सामाजिक संगठनों के समावेश वाले टीम ऑफ एसोसिएशन्स की ओर से महापौर राजूरकर व स्थायी समिति सभापति अनिल मकरिये का सत्कार किया गया, तब वे विचार रख रहे थे। महापौर ने शहर के विकास के लिए पेश किए विविध उपक्रमों का अवलोकन भी किया गया।

लेफ्ट टर्न फ्री उपक्रम से 25% समय की बचत महापौर ने कहा कि जालना रोड की यातायात समस्या सुलझाने अहम निर्णय लिए जा रहे हैं। लेफ्ट टर्न फ्री उपक्रम से 25% समय बच रहा है।

जल से जुड़ी योजनाओं को भी गति दिए जाने से नागरिकों को शीघ्र राहत मिलेगी। ठोस कचरा क्षेत्र में भी सुधार के लिए ठोस उपाययोजना कार्यान्वित किए जाने से यह दिन दूर नहीं जब शहर स्वच्छ व सुंदर दिखेगी।

मनपा की आय बढ़ाने के लिए नई संपत्तियों को खोजने, विकास कार्यों को अधिक निधि उपलब्ध कराने का वादा भी महापौर ने किया। महापौर राजूरकर ने कहा कि हॉकर्स नीति पर प्रभावी तरीके से अमल कर साप्ताहिक बाजारों के बजाए नियोजित व स्थायी बाजारपेठ विकसित की जाएगी, ताकि व्यापार को बढ़ावा मिल सके।

12 हेरिटेज वॉक के लिए स्वतंत्र समिति का गठन

पर्यटन विकास को प्राथमिकता देने का वादा करते हुए महापौर ने कहा कि वैश्विक स्तर पर शहर की पहचान बनाने के लिए आईटीची बर्लिन अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मंच पर स्वतंत्र स्टॉल लगाया जाएगा।

12 हेरिटेज वॉक व पर्यटन के लिए स्वतंत्र समिति बनाई जाएगी, ताकि शहर की समृद्ध विरासत का प्रचार-प्रसार हो सके।

सीएसरन फस्र्ट के अध्यक्ष रीतेश मिश्रा, सीएमआईए के मानद सचिव मिहिर सौंदलगेकर ने शहर के विकास के लिए सिटीजन चार्टर लागू करने के साथ ही आधारभूत सुविधा प्रकल्पों के लिए निश्चित समयसीमा, पारदर्शिता व जिम्मेदारी तय करने की मांग की, संचालन हेमंत लांडगे ने किया। कार्यक्रम में मौजूद विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने शहर को सक्षम बनाने के लिए एकत्रित प्रयास करने पर भी जोर दिया।

Navbharat Live
navbharatlive.com