उद्धव ठाकरे मुंबई से बाहर नहीं निकलते, उबाठा कार्यकर्ता लावारिस: उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे
Shiv Sena Politics: छत्रपति संभाजीनगर में रैली के दौरान उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने उद्धव ठाकरे पर हमला करते हुए कहा कि उबाठा कार्यकर्ता खुद को लावारिस महसूस कर रहे हैं और एमवीए ने शहर का विकास रोका।
- Written By: अंकिता पटेल
प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स: सोशल मीडिया )
Municipal Elections: छत्रपति संभाजीनगर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने रविवार को कहा कि शिवसेना (उबाठा) के कार्यकर्ता खुद को लावारिस महसूस कर रहे हैं। क्योंकि उनके नेता उद्धव ठाकरे मुंबई से बाहर नहीं निकल रहे हैं।
आगामी 15 जनवरी को होने वाले महानगरपालिका (मनपा) चुनाव के लिए एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि पहले कांग्रेस और बाद में महा विकास आघाड़ी (एमवीए) सरकार ने छत्रपति संभाजीनगर के विकास को रोका और यहां भी मुंबई जैसा भ्रष्टाचार शुरू कर दिया।
शिंदे की शिवसेना छत्रपति संभाजीनगर। महानगरपालिका की 96 सीट पर चुनाव लड़ रही है। शिंदे ने कहा कि कांग्रेस और एमवीए के भ्रष्टाचार के कारण शहर की पानी की समस्या अनसुलझी रही, कार्यदिश जारी होने से पहले ही पाइपलाइन योजना का भूमि पूजन कर दिया गया था।
सम्बंधित ख़बरें
Wardha: केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ युवक कांग्रेस का हल्लाबोल, जनहित के मुद्दों पर निकाला विशाल मोर्चा
Chhatrapati Sambhajinagar: वर्षभर में सैकड़ों पेड़ों की अवैध कटाई, शिकायतें सिर्फ आठ, पांच मामलों में एफआईआर
ललित मोदी के दावों पर रामदास आठवले का कांग्रेस पर तीखा हमला; राहुल गांधी को दी उल्टी-सीधी बातें न करने की सलाह
Mumbai की प्यास बुझाने के लिए 3 लाख से ज्यादा पेडों की बलि ! बीएमसी के गारगाई बांध से जैव विविधता को खतरा
अब काम जारी है और दो महीने में शहर को पानी मिलेगा। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री रहते हुए उन्होंने इस परियोजना के लिए 822 करोड़ रुपये मंजूर किए थे। उपमुख्यमंत्री ने हिंदुत्व की विचारधारा छोड़ने का आरोप लगाते हुए कहा कि उद्धव ठाकरे ने पूर्व महापौर रशीद खान को टिकट दिया है, जिन्होंने शहर का नाम औरंगाबाद से बदलकर छत्रपति संभाजीनगर करने का विरोध किया था।
शिंदे ने तंज कसते हुए कहा कि अब यह ‘राशीद मामू’ की पार्टी बन गई है। उन्होंने रैलियों में पाकिस्तानी झंडे लहराने की अनुमति देने को हिंदुत्व के साथ धोखा बताया। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे लोग हिंदुत्व का फर्जी मुखौटा पहनकर जनता को गुमराह कर रहे हैं। शिंद ने कहा कि उन्होंने बालासाहेब ठाकरे की विचारधारा को ध्यान में रखकर सरकार बदली थी।
छत्रपति संभाजीनगर को करेंगे चकाचक
उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि वे जब जिले के पालक मंत्री थे, तब से उनका यहां से लगाव है, अब तक शहर को बहुत कुछ दिया है, जल योजना के लिए 800 करोड़ रुपए दिए। शहर विकास प्रारूप को 33 वर्षों के बाद मंजूरी देने से अब यहां का विकास रॉकेटी रफ्तार से हो रहा है।
औद्योगिक ऑरिक सिटी का नाम पूरे विश्व में है व रोजगार का सृजन हो रहा है। शहर की उन्नति ही हमारा लक्ष्य है। शिवसेना उम्मीदवारों के प्रचारार्थ उपमुख्यमंत्री शिंदे की रविवार को टीवी सेंटर पर आम सभा हुई। तब वे विचार रख रहे थे, शहर के नामांतरण के बाद पहली चार चुनाव हो रहे हैं।
यह भी पढ़ें:-ट्रैक्टर-टैंकर चोरी गिरोह का भंडाफोड़, वाहनों की चोरी कर अवैध बिक्री, 3.66 लाख का माल जब्त
उद्धव ठाकरे को घेरते हुए उन्होंने कहा कि वे पूरी तरह सोने का अंडा देने वाली मुर्गी मुंबई मनपा पर ध्यान दे रहे हैं, मगर वहां की जनता उन्हें विधानसभा की भांति अभी भी जरूर सबक सिखाएगी, बालासाहब ठाकरे के विचार त्यागकर आपने हिंदुत्व छोड़ दिया है।
