नासिक में स्वरोजगार की लहर, सरकारी योजनाओं से नासिक में बढ़ा स्टार्टअप और छोटे व्यवसायों का रुझान

Nashik Self Employment Trend: नासिक में स्वरोजगार का रुझान तेजी से बढ़ रहा है। दुकान एवं स्थापना अधिनियम के तहत जिले में करीब 50 हजार नए व्यवसाय पंजीकृत हुए हैं, युवाओं व महिलाओं को रोजगार मिल रहे हैं
A Wave of Self-Employment in Nashik: Government Schemes Fuel a Surge in Startups and Small Businesses
Nashik Small Business Growth: ( Source: Social Media )
Published on
Updated on

Nashik Small Business Growth: नासिक बढ़ती बेरोजगारी और भविष्य की अनिश्चितता के बीच नासिक जिले के युवाओं और महिलाओं का रुझान अब स्वरोजगार की ओर तेजी से बढ़ रहा है।

जिले में अब तक लगभग 50,000 नए छोटे-बड़े उद्योग और व्यवसाय पंजीकृत हो चुके हैं। राज्य सरकार द्वारा पंजीकरण प्रक्रिया को ऑनलाइन और सरल बनाने से अब लोग घर बैठे अपने सपनों के व्यवसाय को कानूनी रूप दे पा रहे हैं।

पंजीकरण में भारी उछाल महाराष्ट्र दुकान एवं स्थापना (नियमन) अधिनियम के तहत नासिक जिले में अब तक 49,611 प्रतिष्ठानों का सफल पंजीकरण हो चुका है।

इनमें मुख्य रूप से खुदरा दुकानें और सेवा क्षेत्र। घरेलू और लघु उद्योग, नए जमाने के स्टार्टअप्स। सरकारी योजनाओं ने भरी उड़ान केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं ने युवाओं को जोखिम लेने के लिए प्रेरित किया है मुद्रा योजना और पीएमईजीपीः बैंक ऋण प्राप्त करना अब पहले से कहीं अधिक सुगम हो गया है।

महाराष्ट्र स्टार्टअप पॉलिसी के तहत महिला उद्यमियों को विशेष रियायतें और वित्तीय सहायता दी जा रही है। शॉप एक्ट पंजीकरण अब बैंक खाता खोलने, बीमा लाभ लेने और सरकारी सब्सिडी प्राप्त करने के लिए अनिवार्य और फायदेमंद बन गया है।

पंजीकरण कहां और कैसे करें?

इच्छुक उद्यमी सरकार के आधिकारिक पोर्टल maitri।mahaonline।gov।in या aaplesarkar।mahaonline।gov।in पर जाकर अपना खाता बना सकते हैं, आधार कार्ड, पैन कार्ड और व्यबसाय के पते का प्रमाण,

1948 के पुराने शॉप एक्ट की जगह अब महाराष्ट्र शीप एक्ट 2017 लागू है। यह कानून दुकानों, होटलों और कार्यालयों में काम करने वाले कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करता है। यदि किसी संस्थान में 10 से अधिक कर्मचारी है, तो पंजीकरण कराना अनिवार्य है। र

- नासिक विभाग, श्रम उपायुक्त, विकास माली

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com