-
शनि, 8 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Chattrapati Sambhajinagar »
- Chhatrapati Sambhajinagar Cyber Police Crackdown Social Media Gang Culture
सोशल मीडिया पर अपराध का महिमामंडन पड़ा महंगा! छत्रपति संभाजीनगर में भड़काऊ और आपत्तिजनक खातों पर पुलिस की नजर
- Written By: अंकिता पटेल
Social Media Crime: छत्रपति संभाजीनगर साइबर पुलिस ने सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन, गैंग संस्कृति और अपराधियों का महिमामंडन करने वाले खातों पर सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है।

संभाजीनगर साइबर पुलिस(सोर्स: नवभारत डिजाइन फोटो)
Chhatrapati Sambhajinagar Cyber Crackdown: छत्रपति संभाजीनगर में सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन, अपराधियों का महिमामंडन, गैंग संस्कृति का प्रचार और युवाओं को प्रभावित करने वाली सामग्री साझा करने वालों के विरुद्ध पुलिस ने व्यापक अभियान शुरू कर दिया है। साइबर पुलिस अब ऐसे सभी खातों पर लगातार नजर रख रही है जो अपराध को आकर्षक रूप में प्रस्तुत कर समाज में भय या गलत संदेश फैलाने का प्रयास कर रहे हैं।
पुलिस का स्पष्ट कहना है कि केवल आपत्तिजनक वीडियो या रील हटाना पर्याप्त नहीं होगा, बल्कि कानून के तहत कठोर कार्रवाई भी की जाएगी। पुलिस अधिकारियों के अनुसार पिछले कुछ वर्षों में अपराधियों के समर्थन में वीडियो, जन्मदिन की बधाई, जेल से रिहाई पर स्वागत, हथियारों के साथ फोटो और गैंग आधारित गीतों पर बनाई जाने वाली रीलों की संख्या तेजी से बढ़ी है।
ऐसे वीडियो विशेष रूप से युवाओं को प्रभावित कर रहे हैं और अपराध को प्रतिष्ठा से जोड़ने की प्रवृत्ति को बढ़ावा दे रहे हैं। इसी को देखते हुए साइबर पुलिस ने डिजिटल निगरानी को और अधिक सख्त कर दिया है।
सम्बंधित ख़बरें
बदलेगा ठाणे रिंग मेट्रो का प्रारूप: सरनाईक के सुझावों पर एक्शन, शिंदे ने संशोधित प्लान तैयार करने के दिए आदेश
डिजिटल होते वाहनों के दौर में साइबर सुरक्षा जरूरी, गडकरी बोले- भारत को बनना होगा वैश्विक लीडर
छत्रपति संभाजीनगर: ऑपरेशन नारकोस में 10.736 किलो गांजा हुआ जब्त, दो तस्कर भी गिरफ्तार
प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय का अस्थायी प्रभार, पृथ्वीराज चव्हाण बोले- यह सिर्फ कामचलाऊ व्यवस्था
साइबर पुलिस ने ऐसे अनेक सोशल मीडिया खातों की पहचान की है जो गंभीर अपराधों में शामिल व्यक्तियों का प्रचार-प्रसार कर रहे थे। इन खातों की गतिविधियों का रिकॉर्ड तैयार किया जा रहा है। आपत्तिजनक सामग्री साझा करने वालों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी और आवश्यकता पड़ने पर उनके विरुद्ध प्रकरण भी दर्ज किए जाएंगे।
रील, पोस्ट और वीडियो की होगी जांच
शहर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि केवल हथियारों के साथ फोटो साझा करना ही नहीं, बल्कि गैंग संस्कृति को बढ़ावा देने वाले गीत, धमकी भरे संदेश, अपराधियों के समर्थन में पोस्ट, आपराधिक घटनाओं का महिमामंडन तथा समाज में भय का वातावरण बनाने वाली डिजिटल सामग्री भी जांच के दायरे में रहेगी। ऐसी सामग्री को अपराध की श्रेणी में माना जा सकता है।
साइबर पुलिस की कार्रवाई के दौरान अब तक बड़ी संख्या में आपत्तिजनक रील और पोस्ट हटवाई जा चुकी है। संबंधित सोशल मीडिया मंचों के सहयोग से अनेक खातों पर रोक लगाने की प्रक्रिया भी पूरी की गई है। अधिकारियों का कहना है कि यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
गुनाहगारों का महिमामंडन करने वाले बयान न करें साझा
पुलिस ने युवाओं से अपील की है कि लोकप्रियता या अधिक दर्शक प्राप्त करने के लिए अपराधियों का महिमामंडन करने वाली सामग्री साझा न करें। किसी भी गैंग, अपराधी या हथियारों का प्रचार करने वाली पोस्ट भविष्य में कानूनी कार्रवाई का कारण बन सकती है।
सोशल मीडिया का उपयोग सकारात्मक और जिम्मेदारीपूर्ण ढंग से किया जाना चाहिए। पुलिस का कहना है कि इंटरनेट पर की गई प्रत्येक गतिविधि का डिजिटल रिकॉर्ड सुरक्षित रहता है।
यह भी पढ़ें:-उदय सामंत बोले- छात्रों के साथ अन्याय नहीं होगा, आंदोलन को राजनीति से दूर रखें; संवाद से निकलेगा समाधान
इसलिए आपत्तिजनक सामग्री हटाने के बाद भी जांच एजेंसियां पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया है कि सोशल मीडिया को अपराध के प्रचार का माध्यम बनाने वालों के विरुद्ध आगे भी सख्त अभियान जारी उसके आधार पर कार्रवाई कर सकती है। साइबर रहेगा।
Chhatrapati sambhajinagar cyber police crackdown social media gang culture
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
बदलेगा ठाणे रिंग मेट्रो का प्रारूप: सरनाईक के सुझावों पर एक्शन, शिंदे ने संशोधित प्लान तैयार करने के दिए आदेश
Aug 08, 2026 | 09:04 AMSL vs IND Test: भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज देखने के लिए नहीं लगेगा एक भी पैसा? SLC ने फैंस को दिया बड़ा तोहफा
Aug 08, 2026 | 09:04 AMसुरक्षा की गारंटी मिले तो बांग्लादेश लौटेंगे शाकिब? कोर्ट में केस लड़ने को भी तैयार; 2027 वर्ल्ड कप पर नजर
Aug 08, 2026 | 08:41 AMडिजिटल होते वाहनों के दौर में साइबर सुरक्षा जरूरी, गडकरी बोले- भारत को बनना होगा वैश्विक लीडर
Aug 08, 2026 | 08:32 AMKanwar Yatra 2026: मेरठ में शिवभक्तों पर पुष्पवर्षा करेंगे CM योगी, हिंडन से मेरठ तक करेंगे हवाई सर्वेक्षण
Aug 08, 2026 | 08:31 AMशेख हसीना की पार्टी Awami League का BNP में होगा विलय? सांसद नासिर के बयान से मचा हडकंप
Aug 08, 2026 | 08:24 AMसीएम योगी आदित्यनाथ से मिले सनी देओल और प्रीति जिंटा, ‘बंटवारा 1947’ पर हुई खास बात
Aug 08, 2026 | 08:18 AMवीडियो गैलरी

सोनीपत वीडियो कॉल अंतिम संस्कार में सबसे बड़ा मोड़! वृद्धाश्रम के संचालक ने खोला 5100 रुपये का असली राज- VIDEO
Aug 07, 2026 | 10:47 PM
जंतर-मंतर वाले बिरयानी बाबा जुनैद झारखंड पहुंचे, फंडिंग और पेपर लीक को लेकर कर दिए बड़े खुलासे! देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 09:54 PM
स्टेशन पर अचानक फूट-फूटकर रोने लगा शख्स, वीडियो देख सोशल मीडिया पर भर आईं लोगों की आंखें! देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 09:23 PM
मोहन भागवत की बात BJP वाले ही नहीं मानते! CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा हमला, देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 06:08 PM
संभल में वर्दी वाले इंस्पेक्टर पर गिरी गाज! मुस्लिम नेता के पैर छूने का VIDEO वायरल होने से मचा बवाल
Aug 06, 2026 | 09:32 PM
क्या महाराष्ट्र में कोई बड़ा खेल करने वाले हैं प्रशांत किशोर? सुनेत्रा पवार से अचानक हुई मुलाकात, देखें VIDEO
Aug 06, 2026 | 08:55 PM












