Chhatrapati Sambhajinagar Crime: युवक की दिनदहाड़े चाकू मारकर हत्या, MGM अस्पताल में डॉक्टर पर हमला
Chhatrapati Sambhajinagar Crime News: MGM अस्पताल में डॉक्टर पर हमले के मामले में 4 नामजद। वहीं, भड़काऊ स्टेटस को लेकर एक युवक की दिनदहाड़े चाकू मारकर हत्या कर दी गई, जिसमें 3 आरोपी गिरफ्तार हुए।
- Written By: केतकी मोडक
प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोेर्स: सोशल मीडिया )
Chhatrapati Sambhajinagar Crime News:छत्रपति संभाजीनगर शहर के एमजीएम अस्पताल के आपातकालीन विभाग में ड्यूटी पर तैनात एक जूनियर रेजिडेंट डॉक्टर के साथ मृत अवस्था में लाए गए मरीज के परिजनों द्वारा मारपीट किए जाने की घटना बुधवार 29 अप्रैल की शाम सामने आई।
पुलिस के अनुसार इस मामले में समीर शेख, शेख शोएब, शेख सोहेल और समीर शेख के पिता शामील थे। सभी फुलेनगर निवासीयों ने तिसगाव के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। शिकायत सय्यद मुस्तफिजुर रब, एमजीएम निवासी हॉस्टल भागलपुर के मुल निवासी जिनकी आयु 29 वर्ष बताई गई है, ने दर्ज कराई है।
वे एमजीएम में जूनियर रेजिडेंट डॉक्टर के रूप में कार्यरत हैं और घटना के समय ऑन कॉल ड्यूटी पर थे।
सम्बंधित ख़बरें
छत्रपति संभाजीनगर: जायकवाडी में लबालब पानी, सिंचाई,पेयजल,उद्योग के लिए राहत; शिरसाट ने दिए नियोजन के निर्देश
परिवार साथ दे तो… स्कूलों के 50 मीटर दायरे में जंक फूड बैन, लेकिन एक्शन प्लान पर घिरे FDA तुकाराम मुंढे
Roblox पर दोस्ती, फिर धमकी और ब्लैकमेल, संभाजीनगर की 14 वर्षीय छात्रा को अश्लील तस्वीरों के लिए किया मजबूर
नागपुर रेलवे स्टेशन पर DRI का बड़ा एक्शन! ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस में पकड़ा गया ₹3.09 करोड़ का विदेशी सोना
आरोपियों की पहचान कर थाने में मामला दर्ज
शाम करीब 5:30 से 6:30 बजे के बीच 58 वर्षीय मरीज शेख हारून इस्माइल शेख को एक निजी अस्पताल से वेंटिलेटर पर एमजीएम अस्पताल लाया गया। जांच के दौरान डॉक्टर ने पाया कि मरीज की नाड़ी और हृदय की धड़कन बंद हो चुकी थी।
नियम के अनुसार, डॉक्टर ने जैसे ही ईसीजी की प्रक्रिया शुरू की, मरीज के साथ आए परिजनों ने हंगामा करना शुरू कर दिया और मरीज को तुरंत आईसीयू में भर्ती करने की मांग करने लगे। विवाद इतना बढ़ा कि समीर शेख नामक व्यक्ति ने ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर को थप्पड़ मार दिया, जिसके बाद वहां मौजूद अन्य लोगों ने भी उनके साथ मारपीट की। सहकर्मी डॉक्टरों ने तुरंत बीच-बचाव किया और पुलिस को घटना की सूचना दी। छत्रपति संभाजीनगर पुलिस ने मौके पर पहुँचकर आरोपियों की पहचान की और उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
स्टेटस को लेकर युवक की हत्या, 3 आरोपी गिरफ्तार
छत्रपति संभाजीनगर शहर के पुंडलिक नगर में हुई हत्या के बाद सोशल मीडिया पर ‘मिस यू रोहित’ व ‘खून का बदला खून’ जैसे स्टेटस लगाने वाले युवक पर अपमानित करने का आरोप लगाते हुए दिनदहाड़े चाकू से वार कर मौत के घाट उतारा गया।
यह भी पढ़ें:-महाराष्ट्र दिवस पर CM फडणवीस का बड़ा अलर्ट, अल नीनो का खतरा, किसानों को दी बुवाई रोकने की सलाह
गुरुवार, 30 अप्रैल की दोपहर 1 बजे मुकुंदवाड़ी थाना क्षेत्र के सब्जी मंडी क्षेत्र में हुई सनसनीखेज घटना के बाद पुलिस ने तीन शातिर अपराधियों को जेल की सलाखों के पीछे भेजा है। मृतक की शिनाख्त किशोर रावसाहेब हिवाले व आरोपियों की दत्ता रोकडे, शुभम रणशूर व कांतिलाल भुईगल के रूप में की गई है। पुलिस के अनुसार, घटना के समय तीनों आरोपी सब्जी मंडी के पास देसी शराब की दुकान के पास मौजूद थे कि किशोर वहां पहुंचा। पहले से चले आ रहे विवाद के चलते आरोपियों ने उसे निशाना बनाया। किशोर को बुलाकर दत्ता रोकड़े उलझ गया जबकि शुभम ने लोहे की रॉड से हमला किया।
तदुपरांत रोकड़े ने चाकू से कई वार कर किशोर को गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना से बाजार में अफरा-तफरी मच गई। वारदात के बाद आरोपी फुर्र हो गए। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि उसी दिन सुबह जालना रोड स्थित एपीआई कॉर्नर पर कपड़ा व्यापारी के साथ आरोपियों का विवाद हुआ था।
