क्राइम ब्रांच की कार्रवाई: लोखंडी पुल इलाके में ड्रग्स पर छापा, विदेशी हाइड्रो गांजा के साथ दो गिरफ्तार
Sambhajinagar Hydro Ganja Seizure: संभाजीनगर क्राइम ब्रांच ने विदेशी हाइड्रो गांजा बेचने वाले 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार। पुलिस ने 29.51 लाख का मादक पदार्थ जब्त कर NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया।
- Written By: अंकिता पटेल
Crime Branch Drug Bust Maharashtra ( सोर्स: सोशल मीडिया )
Crime Branch Drug Bust Maharashtra: छत्रपति संभाजीनगर शहर में मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस की अपराध शाखा की टीम ने विदेशी हाइड्रो गांजा बेचने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया, कुल 29 लाख 51 हजार 200 रुपये कीमत का मुद्देमाल जब्त किया गया।
इस मामले में क्रांति चौक पुलिस थाने में आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर क्राइम ब्रांच की टीम ने रात 10:20 बजे बाबा पेट्रोल पंप परिसर, लोखंडी पुल इलाके में छापा मारा। मौके पर राजवीर विरसा (निवासी ए सेक्टर, एन-4 हनुमान मंदिर के पास) व ओम शिंदे (निवासी एन-4 प्रह्लाद भवनसिंग कॉलोनी) को गिरफ्तार किया।
भांग के पौधे को पुलिस दस्ते ने किया बरामद
तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से 285 ग्राम विदेशी हाइड्रो गांजा (भांग का पौधा), एक डिजिटल वजन कांटा, दो मोबाइल फोन व एक मोटरसाइकिल बरामद हुई। जब्त किए गए इस सामान की कुल कीमत लगभग 29,51,200 रुपये बताई गई है।
सम्बंधित ख़बरें
अब पंडित नहीं डिटेक्टिव मिला रहे हैं कुंडली! सिया गोयल के कारण दुल्हन की जासूसी करवा रहे हैं लड़के के पैरेंट्स
‘रिंकू कहां है? आज उसका काम तमाम कर दूंगा’, ठाणे के होटल में चाकू लेकर घुसा शख्स, जमकर की तोड़फोड़
Washim News: वाशिम में भाजपा का बड़ा दांव, शिंदे सेना और अजित पवार गुट के 300 से अधिक कार्यकर्ता BJP में शामिल
महायुति में बवाल, शिवसेना और NCP में हिंसक झड़प, आपस में भिड़े तानाजी सावंत और राहुल मोटे के समर्थक
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि इस हाइब्रिड की बहुत ज्यादा डिमांड है व यह आसानी से नहीं मिलता, इसलिए यह 10,000 रूपये प्रति ग्राम में बेचा जाता है। जांच में पता चला है कि आरोपियों ने अपने 6 से 7 साथियों के साथ मिलकर बेचने के इरादे गांजे से यह खरीदा था।
यह भी पढ़ें:-मध्य-पूर्व तनाव की खबरों से जालना में गैस एजेंसियों पर लंबी कतारें, घबराहट में सिलेंडर लेने पहुंचे लोग
यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त प्रविण पवार, उप आयुक्त रत्नाकर नवले व सहायक पुलिस आयुक्त अशोक राजपुत मार्गदर्शन में पुलिस निरीक्षक गजानन कल्याणकर, सहायक पुलिस निरीक्षक रविकांत गच्चे, उप निरीक्षक जगन्नाथ मेनकुदले, प्रविण वाघ, अभिजीत चिखलीकर समेत सुनिल पाटिल, संजय गावंडे, विनोद परदेशी, सुनिल जाधव, विजय निकम, दिपक शिंदे, वाड़ीलाल जाधव, राजाराम ड़ाखुरे, सागर पांढरे, राजेश यदमल, राहुल बंगाले व अमोल मुगले की टीम ने की।
