Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

चुनाव और ईवीएम पर झूठे दावे के आरोप में रंजीत कालसे के खिलाफ एक और मामला दर्ज, बीड मामले में किए गए थे बर्खास्त

महाराष्ट्र के बीड जिले की पुलिस ने बर्खास्त पुलिस उपनिरीक्षक रंजीत कासले के खिलाफ महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव और ईवीएम के बारे में कथित तौर पर गलत बयान देने के आरोप में मामला दर्ज किया है।

  • Written By: प्रिया जैस
Updated On: Apr 20, 2025 | 08:58 PM

बर्खास्त रंजीत कालसे (सौजन्य-सोशल मीडि)

Follow Us
Close
Follow Us:

छत्रपति संभाजीनगर: धनंजय मुंडे पर  आरोप लगाने वाले बीड जिले की पुलिस द्वारा बर्खास्त किए गए रंजीत कासले पर मामला दर्ज हुआ है। महाराष्ट्र के बीड जिले की पुलिस ने बर्खास्त पुलिस उपनिरीक्षक रंजीत कासले के खिलाफ महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव और ईवीएम के बारे में कथित तौर पर गलत बयान देने के आरोप में मामला दर्ज किया है। एक अधिकारी ने रविवार को जानकारी देते हुए बताया कि राज्य सरकार ने हाल ही में रंजीत कलसे को बर्खास्त कर दिया था।

सरकार ने पहले आरोप लगाया था कि उन्हें बीड के सरपंच की हत्या के मामले में मुख्य संदिग्ध वाल्मिक कराड को मारने के लिए सुपारी की पेशकश की गई थी। कासले के खिलाफ नवीनतम प्राथमिकी एक चुनाव अधिकारी की शिकायत पर दर्ज की गई है। प्राथमिकी के अनुसार, पिछले साल नवंबर में राज्य विधानसभा चुनाव के बाद, बीड की परली विधानसभा सीट पर चुनाव कराने के लिए इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम), वीवीपीएटी और नियंत्रण इकाइयों को एक स्ट्रांग रूम में रखा गया था।

रंजीत कालसे का वीडियो

प्राथमिकी में कहा गया है कि 18 अप्रैल को चुनाव अधिकारी को एक वीडियो मिला, जिसमें कासले को यह दावा करते हुए देखा गया था कि उन्हें ईवीएम से दूर रहने और मशीनों में छेड़छाड़ होने पर चुप रहने के लिए 10 लाख रुपये का भुगतान किया गया था। प्राथमिकी में कहा गया है कि वीडियो में कासले ने यह दावा भी किया है कि चुनाव इसी तरह जीते जाते हैं।

सम्बंधित ख़बरें

गैंगस्टर कुमार पिल्लई को हांगकांग वापस भेजने का आदेश; मुंबई की अदालत ने पुलिस को दिए निर्देश, जानें पूरा मामला

शिंदे सेना के विधायक अब्दुल सत्तार को लगा बड़ा झटका, पत्नी नफीसा बेगम के निधन से समर्थकों में गम की लहर

संभाजीनगर: 2,740 करोड़ की जल योजना को HUDCO का सहारा, राज्य ने नहीं दिया अनुदान, कर्ज से चलेगा जल प्रोजेक्ट

लाडकी बहिन योजना: रुक गई है आपकी किश्त? सरकार ने दिया e-KYC सुधारने का आखिरी मौका, जानें पूरी प्रक्रिया

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि कानून की जानकारी होने के बावजूद कासले ने ऐसा बयान देकर निर्वाचन आयोग को बदनाम किया। एक अधिकारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर बीड में परली सिटी पुलिस ने शनिवार को कासले के खिलाफ झूठा बयान देने, जानबूझकर कानूनी निर्देशों की अवहेलना करने और भ्रामक जानकारी प्रकाशित करने के आरोप में मामला दर्ज किया।

संतोष देशमुख हत्याकांड में शामिल

इससे पहले, शुक्रवार को बीड में शिवाजी नगर पुलिस ने कासले को अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति अधिनियम के तहत दर्ज एक मामले में गिरफ्तार किया था। उन पर दो अप्रैल को सोशल मीडिया पर कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी पोस्ट करने का आरोप है। कासले ने यह सनसनीखेज दावा भी किया था कि उन्हें मासाजोग गांव के सरपंच संतोष देशमुख की हत्या के मुख्य संदिग्ध वाल्मिक कराड की हत्या के लिए मोटी रकम की पेशकश की गई थी।

महाराष्ट्र से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

बीड जिले के मासाजोग गांव के सरपंच देशमुख को पिछले साल नौ दिसंबर को कथित तौर पर एक ऊर्जा कंपनी से की जा रही जबरन वसूली की कोशिश को रोकने का प्रयास करने पर अगवा कर लिया गया था और फिर हत्या कर दी गई थी। गिरफ्तारी से बचने के लिए फरार होते समय, कासले ने सोशल मीडिया पर सनसनीखेज दावे करते हुए वीडियो पोस्ट किए, जिन्हें पुलिस अधिकारियों ने बार-बार खारिज किया। बर्खास्तगी से पहले कासले निलंबित थे और उनके खिलाफ प्रारंभिक जांच चल रही थी।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Another fir against ex cop for false claims about assembly elections and evms

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 20, 2025 | 08:58 PM

Topics:  

  • Beed
  • Beed police
  • Maharashtra News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.