छत्रपति संभाजीनगर: खरीफ सीजन के लिए कृषि विभाग का उड़न दस्ता गठित, जमाखोरी करने वाले डीलर्स पर होगी कार्रवाई

Kharif Season 2026: खरीफ सीजन 2026-27 में किसानों को सही दामों पर कृषि सामग्री दिलाने के लिए छत्रपति संभाजीनगर संभाग में उड़न दस्ते गठित; गड़बड़ी करने वाले विक्रेताओं के लाइसेंस होंगे रद्द।
Agriculture department forms flying squads in Chhatrapati Sambhajinagar division for Kharif season 2026-27 to curb black marketing and ensure quality inputs.
खरीफ सीजन (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया
Published on
Updated on

Chhatrapati Sambhajinagar Kharif Season 2026: छत्रपति संभाजीनगर में खरीफ सीजन 2026-27 में किसानों को स्तरीय कृषि सामग्री निर्धारित समय व उचित दरों पर उपलब्ध कराने के लिए कृषि विभाग ने संभागीय स्तर पर उड़न दस्ता दलों का गठन किया गया है। छत्रपति संभाजीनगर संभाग में कृषि सामग्री के वितरण, निरीक्षण व निगरानी को अधिक प्रभावी बनाने के लिए जिलास्तर पर दल नियुक्त किए गए हैं।

छत्रपति संभाजीनगर  जिले के लिए एएल कालूशे, तकनीकी अधिकारी (गुणवत्ता नियंत्रण) को दल प्रमुख नियुक्त किया गया है। वहीं, पीए ताजणे, अभियान अधिकारी (जिप), एचएस कातोरे, जिला गुणवत्ता नियंत्रण निरीक्षक व एसजी बंडगर को सदस्य सचिव बनाया गया है। छत्रपति संभाजीनगर जिले के लिए एएल कालुशे को दल प्रमुख, एनडी भदाणे व एमके काटे को सदस्य नियुक्त किया गया है। बीड़ जिले में एएल कालुशे की अगुवाई में एसजी गरांडे व वीपी भोसले को सदस्य बनाया गया है। सभी दलों के लिए एसजी बंडगर सदस्य सचिव के रूप में कार्य करेंगे।

शिकायत निवारण कक्ष स्थापित

सुनील वानखेड़े ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि पूरे संभाग में गुणवत्तापूर्ण कृषि सामग्री का सुचारु वितरण सुनिश्चित किया जाए व किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसका विशेष ध्यान रखें।

कृषि सामग्री की बिक्री में गड़बड़ी, जमाखोरी या अधिक दरों पर बिक्री पाए जाने पर संबंधित उत्पादकों या विक्रेताओं के लाइसेंस निलंबित या रद्द करने के प्रस्ताव भेजे जाएंगे। गंभीर मामलों में आपराधिक प्रकरण भी दर्ज करने की चेतावनी दी। किसानों को कृषि सामग्री की गुणवत्तासे जुड़ी समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए संभागीय स्तर पर शिकायत निवारण कक्ष स्थापित करने के लिए टोल फ्री नंबर उपलब्ध कराया गया है।

Navbharat Live
navbharatlive.com