कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके के छत्रपति संभाजीनगर के वालूज स्थित घर पर बढ़ा सुरक्षा घेरा
Cockroach Janata Party: कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को मिली जान से मारने की धमकी के बाद छत्रपति संभाजीनगर के वालूज स्थित उनके घर पर बढ़ाई गई पुलिस सुरक्षा। पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें।
- Written By: गोरक्ष पोफली
सांकेतिक फोटो (सोर्स: एआई फोटो )
Abhijit Deepke House Police Protection: सोशल मीडिया के माध्यम से बेरोजगारी और प्रशासनिक व्यवस्था पर तीखे व्यंग्य करने वाले ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके को मिली जान से मारने की धमकी के बाद हड़कंप मच गया है। इस घटना के बाद छत्रपति संभाजीनगर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया है और वालूज औद्योगिक क्षेत्र स्थित उनके पैतृक घर पर भारी सुरक्षा बल तैनात कर दिया गया है।
अज्ञात नंबर से मिली जान से मारने की धमकी
अभिजीत दीपके ने खुद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर धमकी भरे संदेशों के स्क्रीनशॉट साझा किए हैं। स्क्रीनशॉट के अनुसार, किसी अज्ञात अंतरराष्ट्रीय या वीपीएन नंबर से उन्हें धमकी दी गई है। संदेश में उन्हें धमकी दी गई है कि वे या तो अपना अकाउंट बंद कर दें या फिर भाजपा में शामिल हो जाएं। धमकी देने वाले ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी बात नहीं मानी गई, तो अमेरिका जहाँ अभिजीत फिलहाल उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं में भी उन्हें ढूंढकर मार दिया जाएगा।
वालूज स्थित घर बना पुलिस छावनी
अभिजीत के सोशल मीडिया पोस्ट के बाद, इस अंतरराष्ट्रीय धमकी को गंभीरता से लेते हुए छत्रपति संभाजीनगर पुलिस ने तुरंत सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। वालूज स्थित उनके निवास पर पुलिस की सशस्त्र टुकड़ी और गश्ती दल तैनात किया गया है। स्थानीय पुलिस का कहना है कि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोकने के लिए एहतियातन यह सुरक्षा घेरा बनाया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
छत्रपति संभाजीनगर: चौथे दिन भी पेट्रोल-डीजल की किल्लत; जिलाधिकारी बोले- 30% अतिरिक्त आपूर्ति, अफवाहों से बचें
छत्रपति संभाजीनगर: ईडी और पुलिस का डर दिखाकर रिटायर्ड प्रोफेसर से 32.5 लाख की ठगी; गुजरात से 2 आरोपी गिरफ्तार
अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस: अकोला में पर्यावरण संवर्धन पर जागरुकता, कलेक्टर को गौरैय्या का घोंसला भेंट
अहिल्यानगर में पानी बिल वसूली अभियान तेज, बंद जल योजनाएं शुरू करने के आनंद भंडारी ने दिए निर्देश
यह भी पढ़ें: छत्रपति संभाजीनगर में दहेज प्रताड़ना के 3 अलग मामले; 9 ससुरालीजनों पर वेदांत नगर, वालूज और जिन्सी में FIR दर्ज
सुरक्षा कारणों से परिवार ने बदला स्थान
मिली जानकारी के अनुसार, अभिजीत दीपके फिलहाल बोस्टन विश्वविद्यालय में अध्ययनरत हैं और वहीं से सोशल मीडिया अकाउंट हैंडल करते हैं। इस अचानक आई धमकी के बाद उनके वृद्ध माता-पिता के संदर्भ में भी चिंता व्यक्त की जा रही थी। हालांकि, सूत्रों का कहना है कि एहतियात के तौर पर उनके माता-पिता फिलहाल वालूज स्थित उस घर में मौजूद नहीं हैं और उन्हें सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया है।पुलिस प्रशासन ने इस पूरे मामले की गहन जांच शुरू कर दी है और साइबर सेल की मदद से धमकी देने वाले उस अज्ञात नंबर का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
