Sambhajinagar: मराठी टाइपिंग में दो बार फेल, मनपा के 41 लिपिकों पर डिमोशन की तलवार
Chhatrapati Sambhajinagar Municipal Corporation के 41 लिपिक कर्मचारियों पर डिमोशन का खतरा मंडरा रहा है। ये कर्मचारी मराठी टाइपिंग परीक्षा में दो बार फेल हुए हैं। अब 14 नवंबर को अंतिम मौका मिलेगा।
- Written By: अपूर्वा नायक
छत्रपति संभाजी नगर (सौ. सोशल मीडिया )
Chhatrapati Sambhajinagar News In Hindi: मनपा के लिपिक वर्ग के 41 कर्मचारियों पर डिमोशन का खतरा मंडरा रहा है। मराठी टाइपिंग कौशल की कमी के कारण ये कर्मचारी लगातार दो बार टाइपिंग परीक्षा में नाकाम रहे हैं।
अब प्रशासन ने इन्हें अंतिम अवसर देते हुए शुक्रवार, 14 नवंबर को तीसरी व अंतिम परीक्षा आयोजित की है। इसमें भी असफल रहने वालों के खिलाफ पदावनति की कार्यवाही शुरू की जाएगी, ऐसी जानकारी उपायुक्त अभय प्रामाणिक ने दी है।
मनपा ने कुछ माह पूर्व ई-ऑफिस प्रणाली लागू की थी, इस दौरान यह स्पष्ट हुआ कि कई लिपिकों को कंप्यूटर पर टाइपिंग का पर्याप्त ज्ञान नहीं है। इस स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने सभी क्लकों के लिए टाइपिंग टेस्ट आयोजित करने का फैसला किया।
सम्बंधित ख़बरें
बेटियों की शादी रुकी, इलाज को पैसे नहीं! संभाजीनगर की आदर्श पतसंस्था के 200 करोड़ के घोटाले की खौफनाक सच्चाई
संभाजीनगर में ‘कॉफी विद मेयर’: महापौर समीर राजूरकर ने 100 कंटेंट क्रिएटर्स संग शहर की ब्रांडिंग का अभियान शुरू
Kark Sankranti 2026: जुलाई में कब है कर्क संक्रांति? नोट करें डेट, पुण्य और महापुण्य काल
छत्रपति संभाजीनगर मनपा की बड़ी कार्रवाई! टैक्स न भरने वालों की संपत्ति जब्त, मात्र 3 महीने में वसूले 67 करोड़
मनपा की ई-ऑफिस प्रणाली से दिखी कमी
परीक्षा में कई कॉन्ट्रैक्ट क्लर्क असफल हुए, जिनकी सेवाएं समाप्त कर दी गई। वहीं, स्थायी लिपिकों के लिए अलग से परीक्षा ली गई, लेकिन इस परीक्षा के नतीजे भी निराशाजनक रहे। गौरतलब है कि चतुर्थ श्रेणी से पदोन्नत होकर क्लर्क बने ज्यादातर कर्मचारी टाइपिंग परीक्षा में फेल हो गए।
ये भी पढ़ें :- Jalna रैली में गरजे शिंदे, बोले-“बालासाहेब की विचारधारा छोड़ने वाले ही असली दगाबाज”
इसके बाद प्रशासन ने उन्हें दो महीने का प्रशिक्षण समय व टाइपिंग क्लासेस का अवसर दिया, लेकिन दूसरी परीक्षा में भी 41 कर्मचारी सफल नहीं हो सके।
प्रशासन ने अब इन कर्मचारियों को अंतिम अवसर देते हुए शुक्रवार, 14 नवंबर को तीसरी परीक्षा आयोजित करने का निर्णय लिया है, जो ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ लोकल सेल्फ गवर्नमेंट संस्था के माध्यम से ली जाएगी, प्रशासन ने स्पष्ट संकेत दे दिए हैं कि यदि इस बार भी फेल हुए तो डिमोशन तय है, ये उनके लिए एक आखिरी मौका है।
