बता दें कि राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रह चुके चव्हाण इस साल की शुरूआत में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे। हाल में हुए विधानसभा चुनाव में अशोक चव्हाण की बेटी श्रीजया चव्हाण ने नांदेड़ जिले की भोकर सीट से जीत हासिल की थी। उन्होंने कहा, ‘‘जब मैं राज्य का मुख्यमंत्री था, तो पार्टी ने 2009 के चुनाव में 82 सीट जीती थीं। मेरे बाद, पृथ्वीराज चव्हाण (2010 से 2014 तक मुख्यमंत्री) इसे घटाकर 44 पर ले आए और नाना पटोले (फरवरी 2021 से प्रदेश इकाई प्रमुख) अब इसे घटाकर 16 (2024 के विधानसभा चुनावों में) कर चुके हैं। आंकड़े हमारे सामने हैं।''