फडणवीस और निशिकांत पर भड़के संजय राउत, बोले- ये लोग तो दाऊद को भी BJP में...

Sanjay Raut News: संजय राउत ने सीएम फडणवीस और निशिकांत दुबे पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि सरकार घमंड में डूबी हुई है, इसलिए भाजपा में गुंडों की भर्ती हो रही है।
UBT नेता संजय राउत (photo credit; social media)
UBT नेता संजय राउत (photo credit; social media)
Published on
Updated on

Sanjay Raut News: संजय राउत ने राज ठाकरे के बयान का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि राज ठाकरे ने BJP को चेतावनी दी है, किसी दुबे को नहीं है। मराठी अस्मिता पर हो रहे हमलें हम बर्दाश्त नहीं करेंगे। उद्धव ठाकरे और राज इस मुद्दे पर पूरी तरह से एकजुट हैं। इसके साथ ही उन्होंने अजित पवार और एकनाथ शिंदे को भी आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि इन नेताओं को पहले जवाब देना चाहिए, उसके बाद ही वे राज ठाकरे के बयान पर प्रतिक्रिया देंगे।

संजय राउत ने आरोप लगाया कि, निशिकांत दुबे का बयान केवल उनकी व्यक्तिगत राय नहीं है, बल्कि यह भाजपा की सोच को दर्शाता है। भाजपा के नेता मराठी लोगों को धमकाते हैं और पार्टी चुपचाप बैठी रहती है। उन्होंने कहा कि भाजपा और शिंदे गुट की चुप्पी इस बात का प्रमाण है कि वे भी ऐसे विचारों से सहमत हैं।

राउत ने डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस पर भी तीखा हमला करते हुए कहा, सरकार घमंड में डूबी हुई है। मुख्यमंत्री को अपनी पार्टी में गुंडों की भर्ती बंद करनी चाहिए। कानून बनाकर या जीआर (सरकारी आदेश) निकालकर यह सुनिश्चित करें कि किसी भी अपराधी को पार्टी में नहीं लिया जाएगा।

ये लोग तो दाऊद को भी बीजेपी में शामिल कर लें

संजय राउत ने यह भी कहा कि, अगर दाऊद इब्राहिम भी भाजपा में शामिल होने की इच्छा जताए, तो वे उसे भी स्वीकार कर लेंगे। नासिक में जैसे केस वापस लिए गए, वैसे ही किसी दिन दाऊद और मेनन के भी केस खत्म कर दिए जाएंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि विधानसभा में एक विधायक की हत्या की साजिश की जानकारी भी सामने आई थी, फिर भी आरोपी विधानसभा के दरवाजे पर खड़े होकर मारपीट कर रहे हैं। मुंबई के मुद्दे पर बोलते हुए राउत ने कहा कि मराठी लोगों का इस शहर पर पहला अधिकार है। उन्होंने कहा कि हिंदी थोपने की कोशिश मत कीजिए। पूरी मुंबई एक गुजराती उद्योगपति के हाथ में सौंप दी गई है। बिजली बिल तक गुजरात के व्यापारी वसूल रहे हैं, जबकि मुंबई का मराठी मजदूर कर्ज में डूबा हुआ है। उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग की कि गिरगांव चौपाटी पर मराठी लोगों को बुलाकर उन्हें यह समझाएं कि मुंबई उनका ही है।

संजय राउत ने राज ठाकरे का किया समर्थन

राज ठाकरे के बयान का समर्थन करते हुए राउत ने कहा कि उन्होंने कुछ गलत नहीं कहा। राज ठाकरे की चुनौती किसी ‘दुबे’ को नहीं, बल्कि भाजपा को है। एक आदमी मराठी लोगों को धमकी देता है और भाजपा नेता सिर झुकाकर बैठे रहते हैं। इस मुद्दे पर हम 100% एकजुट हैं।

राउत ने बताया कि शुक्रवार को इंडिया गठबंधन की बैठक है, जिसमें उद्धव ठाकरे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हिस्सा लेंगे। अगस्त के पहले सप्ताह में उद्धव ठाकरे के संभावित दिल्ली दौरे को लेकर भी तैयारियां चल रही हैं, जहां वे INDIA गठबंधन के शीर्ष नेताओं से मुलाकात करेंगे।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com