-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Maharashtra Politics Anil Deshmukh Serious Allegations Against Devendra Fadnavis
अनिल देशमुख का DCM देवेंद्र फडणवीस पर बड़ा हमला, कहा- ‘… तो वीडियो क्लिप करें सार्वजनिक’
- Written By: किर्तेश ढोबले
उपमुख्यमंत्री फडणवीस के आरोपों पर अनिल देशमुख ने कहा कि कल देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि उनके पास मेरे कुछ वीडियो क्लिपिंग है, जिसमें मैं शरद पवार और उद्धव ठाकरे के बारें में बोल रहा हूं। उन्हें उन वीडियो क्लिपिंग को सार्वजनिक करना चाहिए।

अनिल देशमुख का उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर बड़ा हमला (फोटो सौजन्यः सोशल मीडिया)
मुंबई: महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख ने उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर बड़ा हमला बोला है। जिसके बाद राज्य की सियासत गरमाई है। देशमुख ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता देवेंद्र फडणवीस के एक ‘बिचौलिये’ ने उन्हें मुकदमेबाजी में फंसने से बचने के लिए (तत्कालीन) महा विकास आघाडी सरकार के बड़े नेताओं के खिलाफ हलफनामा देने को कहा था। हालांकि, फडणवीस ने इस आरोप का खंडन किया है।
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के नेता देशमुख ने अप्रैल, 2021 में गृहमंत्री के पद इस्तीफा दे दिया था क्योंकि मुंबई के तत्कालीन पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह ने उनपर आरोप लगाया था कि वह पुलिस को शहर के होटल एवं बार मालिकों से वसूली करने को कहते हैं।
राकांपा (एसपी) के नेता ने समाचार चैनलों से बातचीत में कहा कि (तब विपक्ष में रहे) फडणवीस द्वारा कथित रूप से भेजे गये एक व्यक्ति ने उनसे भेंट की थी और उसके पास तत्कालीन मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, उनके बेटे और कैबिनेट मंत्री आदित्य ठाकरे, तत्कालीन वित्त मंत्री अजित पवार और तत्कालीन परिवहन मंत्री अनिल परब को फंसाने वाले कई हलफनामे थे। पूर्व मंत्री ने दावा किया कि उस व्यक्ति ने उनसे कहा कि उन्हें खुद को भावी मुकदमेबाजी से बचाने के लिए इन हलफनामों पर दस्तखत कर देना चाहिए लेकिन उन्होंने ऐसा करने से मना कर दिया।
सम्बंधित ख़बरें
बॉम्बे हाई कोर्ट की सख्त टिप्पणी, सरकार का विरोध करने पर किसी को तड़ीपार नहीं कर सकती पुलिस, आदेश रद्द
मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
भाजपा के MLA किसन कथोरे ने कुलगांव-बदलापुर नगर परिषद को महानगर पालिका का दर्जा देनी की विधानसभा में मांग की
संभाजीनगर: 2740 करोड़ की जल योजना अफसर–ठेकेदार टकराव से अटकी, महापौर ने इसकी रिपोर्ट CM को भेजने का किया ऐलान
अनिल देशमुख ने कहा
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, अनिल देशमुख ने कहा कि अगर मैंने ऐसा किया तो न ईडी और न ही सीबीआई मेरे पिछे आएगी। मुझ पर दबाव डाला गया कि लेकिन मैंने स्पष्ट रूप से कहा कि भले ही मुझे उम्र भर के लिए जेल जाना पड़े मैं झूठे आरोप नहीं लगाऊंगा। मैं नहीं झुका तो मेरे पिछे ईडी और सीबीआई भेजी गई। देशमुख ने कहा कि मुझे झूठा हनलफनामा देने को कहा गया कि आदित्य ठाकरे ने दिशा सालियान का रेप कर उसे बालकनी से फेंक दिया।
#WATCH | Nagpur | NCP-SCP leader Anil Deshmukh says, “I have levelled allegations against Devendra Fadnavis that pressure was put on me to speak against Uddhav Thackeray, Aadtiya Thackeray and Ajit Pawar. I have video recordings to prove it. If someone challenges me, then I will… https://t.co/des9qtNgdo pic.twitter.com/CmoLBV9x8l — ANI (@ANI) July 25, 2024
सार्वजनिक करें वीडियो क्लिप
उपमुख्यमंत्री फडणवीस के आरोपों पर अनिल देशमुख ने कहा कि कल देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि उनके पास मेरे कुछ वीडियो क्लिपिंग है, जिसमें मैं शरद पवार और उद्धव ठाकरे के बारें में बोल रहा हूं। उन्हें उन वीडियो क्लिपिंग को सार्वजनिक करना चाहिए।
देशमुख के खिलाफ कई वीडियो सबूत
इन आरोपों को बेबुनियाद करार देते हुए उपमुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा, “अनिल देशमुख को पता होना चाहिए कि उनकी ही पार्टी के नेताओं ने तत्कालीन मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, शरद पवार या विवादास्पद पुलिस अधिकारी सचिन वाजे के विरूद्ध उनकी टिप्पणियों वाले कई वीडियो सबूतों के साथ मुझसे मुलाकात की है। यदि मुझपर झूठे आरोप लगाये जाते हैं तो मेरे पास इस सबूत को सार्वजनिक करने के सिवा कोई विकल्प नहीं होगा।” भाजपा नेता ने कहा कि देशमुख उस मामले में बरी नहीं हुए हैं जिसमें उनपर पुलिस अधिकारियों को 100 करोड़ रुपये जुटाने का निर्देश देने का आरोप है, वह बस जमानत पर बाहर हैं। (एजेंसी इनपुट के साथ)
Maharashtra politics anil deshmukh serious allegations against devendra fadnavis
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
बॉम्बे हाई कोर्ट की सख्त टिप्पणी, सरकार का विरोध करने पर किसी को तड़ीपार नहीं कर सकती पुलिस, आदेश रद्द
Jul 03, 2026 | 07:01 AMक्या BAT-BMS ऐप से Ola, Ather और TVS के इलेक्ट्रिक स्कूटर भी हो सकते हैं बंद? जानिए वायरल दावों का पूरा सच
Jul 03, 2026 | 06:50 AMसरोज खान ने तीन साल की उम्र में शुरू किया काम, बैकग्राउंड डांसर से बनीं करोड़ों दिलों की पसंदीदा कोरियोग्राफर
Jul 03, 2026 | 06:37 AMLIVEआज की ताजा खबर 03 जुलाई LIVE: भारत-जापान शिखर सम्मेलन में रक्षा, AI और सेमीकंडक्टर पर हुआ बड़ा समझौता
Jul 03, 2026 | 06:33 AMदिल्ली-यूपी में बदला मौसम, मुंबई बारिश से बेहाल, उत्तराखंड में ऑरेंज अलर्ट
Jul 03, 2026 | 06:30 AMBirthday Horoscope 03 July 2026: करियर, धन, सम्मान और परिवार में क्या होंगे बदलाव? पढ़ें जन्मदिन का राशिफल
Jul 03, 2026 | 06:10 AMमुंबई पुलिस के सब-इंस्पेक्टर से बॉलीवुड के ‘जानी’ बनने तक, जानें राजकुमार की जिंदगी का दिलचस्प सफर
Jul 03, 2026 | 06:05 AMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM













