Amravati News: बैलगाड़ी से दोपहिया टकराई, युवक की मौत, 1 घायल

Bullock Cart-Bike Accident
Published on: 
Updated on: 

अमरावती. दोस्त के साथ प्रेमिका को मिलने जा रहे युवक की दोपहिया की बैलगाड़ी से टक्कर लग गई. जिसमें युवक की जगह पर ही मौत हुई, तो उसका दोस्त घायल हुआ. यह घटना शेंदुरजनाघाट थाना क्षेत्र के गोनापुर चेक पोस्ट के समीप हुई. कपिल सहदेव युवनाते (26, वरुड) मृतक युवक का नाम है. हादसे में उसका दोस्त राजकुमार धुर्वे जख्मी हुआ.

वरुड़ निवासी कपिल अपनी प्रेमिका से मिलने दोपहिया से दोस्त राजकुमार धुर्वे के साथ मुलताई जा रहा था. वरुड़ से चक्रीघाट में पहुंचने पर राजकुमार धुर्वे की पत्नी को फोन आया तो राजकुमार को छोड़ने वापस वह वरुड़ की ओर निकले थे. इस बीच, वापस आते समय गोनापुर चेक पोस्ट के पास रवाला निवासी वसंत पंधरे ने अपनी बैलगाड़ी को अचानक मोड़ दिया. जिसके कारण दोपहिया बैलगाड़ी से टकरा गई. इस हादसे में कपिल और राजकुमार नीचे गिर गए.

जिसमें कपिल के सिर को गंभीर चोट आने से वह बेहोश हो गया था. राजकुमार को भी चोट आई थी. आसपास के नागरिकों द्वारा दोनों को वरुड़ के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया. जहां कपिल को डाक्टरों ने मृत घोषित किया. जख्मी राजकुमार धुर्वे का अस्पताल में उपचार जारी है. बैलगाड़ी चालक वसंत पंधरे के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.