आरपीएफ कर्मी के पिता की आत्महत्या, बडनेरा की घटना
- Written By: नवभारत डेस्क
फाइल फोटो/कांसेप्ट इमेज
अमरावती. बडनेरा थाना क्षेत्र के समर्थवाडी परिसर निवासी 85 वर्षीय बुजुर्ग गोवर्धन हरिभाऊ टिंगरे ने चौथी मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली. बताया जाता है कि मृतक के बेटा दीपक टिंगरे परिवार के साथ दर्शन के लिए शेगांव गए थे.
जानकारी के अनुसार समर्थवाडी परिसर स्थित परिक्रमा ग्रीन्स अपार्टमेंट निवासी दीपक टिंगरे अकोला में रेलवे पुलिस फोर्स में कार्यरत है. वह पत्नी और दो बच्चों के साथ अपार्टमेंट में रहते थे. वहीं उनके पिता गोवर्धन टिंगरे उनके भाइयों के घर रहते थे. 4-5 दिन पहले ही शिर्डी से दीपक के घर आए थे और तब से वह बीमार थे. जिससे उन्हें अस्पताल ले गए थे.
दीपक टिंगरे परिवार के साथ शेगांव गए थे. जिससे गोवर्धन टिंगरे घर में अकेले थे. वापस लौटते समय दीपक को फोन आया कि उनके पिता ने चौथी मंजिल से छलांग लगा ली है. जब वह अपार्टमेंट के पास पहुंचे तो उनके पिता बेहोशी के हालत में पड़े थे. उन्हें पास के अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.
सम्बंधित ख़बरें
अमरावती पुलिस अधीक्षक निकेतन कदम का बड़ा एक्शन! 23 APIs के बाद अब 17 Police Inspectors का तबादला
गंभीर अपराध की आशंका, अमरावती में तलवार लेकर घूमते युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार
चिखलदरा का भीमकुंड बना पर्यटकों की पहली पसंद, बारिश के बाद झरने ने मोहा मन
रोजगार योजनाओं के लंबित लोन जल्द मंजूर करें, अमरावती में जिलाधिकारी की बैंकों को सख्त हिदायत
घटना की जानकारी मिलते ही बडनेरा पुलिस ने घटनास्थल का पंचनामा कर आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है.
