

Amravati district News: अमरावती जिले में रविवार को हुए तीन सड़कहादसों में एक युवक की मौत तो 6 लोग जख्मी हुए है। यह घटनाएं धारणी, चांदुर रेलवे व गाडगेनगर थाना क्षेत्र के महेंद्र कॉलोनी में घटित हुई।
मां और बहन गंभीर घायल चांदूर रेलवे तहसील के टेंभूर्णी गांव के पास रविवार दोपहर सड़क पर बने गहरे गड्ढे के कारण बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में 23 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी मां और बहन गंभीर रूप से घायल हो गई।
मृतक प्रज्वल डहाके (गवला, बाभुलगांव, यवतमाल) रविवार दोपहर लगभग 1.25 बजे अपनी मोटरसाइकिल क्रमांक एमएच 29/बीएक्स 9020 से अपनी मां कल्पना डहाके और 19 वर्षीय बहन नम्रता डहाके के साथ कारला जा रहा था। टेंभूर्णी गांव के समीप अचानक सड़क पर आए गड्ढे में बाइक जाने से प्रज्वल का वाहन पर से संतुलन बिगड़ गया और बाइक सड़क पर जोर से जा टकराई।
मध्यप्रदेश के बुर्हानपुर से चिखलदरा घुमने आए परिवार की कार मार्ग के समीप पेड से टकरा गई। यह हादसा धारणी-परतवाडा मार्ग पर उतावली फाटे के समीप हुआ। इसमें कार में सवार तीन लोग जख्मी होने की जानकारी है।
तीनों घायलों को धारणी के उपजिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उन पर उपचार जारी है। बुर्हानपुर के एक परिवार के पांच लोग कार में सवार होकर चिखलदरा घुमने आए थे। लेकिन धारणी-परतवाडा मार्ग पर उतावली फाटे के पास चालक को नींद की झपकी आने से गाड़ी से संतुलन हट गया और गाड़ी रास्ते के समीप पेड़ से टकरा गई।
हादसे में कार में सवार तीन लोग जख्मी हुए थे। घटना की जानकारी 108 एम्बुलन्स को मिलते ही कुछ ही देर में एम्बुलन्स मौके पर पहुंची जख्मियों को तुरंत धारणी उपजिला अस्पताल में जाया गया, जहां उन पर उपचार जारी है।
गाडगेनगर थाना क्षेत्र के महेंद्र कॉलोनी में रविवार की सुबह टिप्पर ने साइकिल से जा रहे 12 वर्षीय बालक को टक्कर मार दी, इस हादसे में बालक जख्मी हो गया। गाडगेनगर पुलिस का दल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने टिप्पर चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
जख्मी बालक का नाम आर्यन अजय पथरे (12, महेंद्र कॉलोनी) है। उसके पैर को चोट लगी है। जानकारी के अनुसार कृष्णा रविवार की सुबह अपने घर से दुध लाने के लिए साइकिल से निकला था। लेकिन परिसर में अचानक टिप्पर ने साइकिल को टक्कर मार दी।