लाठीचार्ज की घटना का किया निषेध, मराठा सेवा संघ ने गृहमंत्री से मांगा इस्तीफा

Deputy Chief Minister devendra-fadnavis-says-it-is-because-of-modi-that-the-dream-of-smrudhi-highway-has-been-fulfilled
Published on: 
Updated on: 

अमरावती. जालना जिले के अंतरवली सराटी गांव में आरक्षण के लिए अनशन कर रहे मराठा समाज के आंदोलकों पर लाठीचार्ज कर घायल कर दिया. घटना का निषेध व्यक्त करते हुए मराठा सेवा संघ ने जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को पत्र भेजा. इसमें कहा गया कि मनोज चरांगे व उनके साथी आमरण अनशन कर रहे थे. पुलिस ने दबाव बनाकर लाठीचार्ज किया. बच्चे, बूढ़े और महिलाओं पर लाठियां भांजी. यह अमानुष अत्याचार भारतीय लोकतंत्र के लिए कालिख है.

जालियन वाला बाग हत्याकांड की यादें ताजा हो रही है. पूरे मामले की न्यायालयिन जांच कर दोषियों को कड़ी सजा दी जाएं. घटना की जिम्मेदारी स्वीकारकर गृहमंत्री से इस्तीफा देने की मांग की गई.

इस अवसर पर अरविंद गावंडे, अश्विन चौधरी, प्रफुल्ल गुड़धे, रवि माहोड, चंद्रकांत मोहिते, मनोहर कडू, प्रकाश राऊत, हरि लुंगे, संजय ठाकरे, राजेंद्र अढावू, मयुरा देशमुख, हर्षा ढोक, मंजू ठाकरे, मनीष पाटिल, मैथिली पाटिल, कांचन इंगले, राजेंद्र ठाकरे, मनाली तायडे, नरेंद्र भुगूल, शरद काले, रावसाहब वाटाणे, सुभाष जाधव, संजय कोल्हे, उज्ज्वला जुमडे, अर्चना सवाई, अनिल आंडे, शरद बंड, महेश खोडे, प्रतिभा रोडे, शिला पाटिल, जयंत इंगोले, गजानन टाले उपस्थित थे.

Navbharat Live
navbharatlive.com