-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Amravati »
- Preparation Mla Khodke Gave Instructions To The Officials Of Mahavitaran Settle The Maintenance Work Before The Rain
तैयारी : महावितरण के अधिकारियों को विधायक खोडके ने दिए निर्देश, बारिश के पूर्व निपटाएं मेंटेनन्स के काम
- Written By: नवभारत डेस्क

अमरावती. शहर में उर्जा विभाग से संबंधित कई कार्य करने है, इसके लिए बिजली वितरण कंपनी को इन्फ्राट्रक्चर बढ़ाना होगा. ग्रीष्मकाल के मौसम में नागरिकों में सुचारु रुप से बिजली आपूर्ति होना अपेक्षित है. बारिश के पहले तकनीकी मरम्मत व रखरखाव के कार्य नियोजित तरीके से पूर्ण करे, ऐसी सुचना विधायक सुलभा खोडके ने महावितरण के अधिकारियों को यहां आयोजित जायजा बैठक में दी.
नागरिकों को मिले अखंडित बिजली
शहर के कुछ क्षेत्रों में हाल ही में हुई अकाल बारिश व तेज हवाओ के कारण बिजली तार टूट गए, जिससे बिजली खंडित हुई. ऐसे मामलो में महावितरण अस्थायी स्वरूप में मरम्मत के स्थान पर स्थायी स्वरुप में काम करने की जरुरत है. जायजा बैठक में कहा की कई निवासी व बाजारपेठ में बिजली के तार लटक रहे हैं, जिससे बड़ी दुर्घटना की संभावना बरकरार है. ऐसे झूलते तारों को तत्काल दुरुस्त करें. गर्मी से निजात मिले इसके लिए बिजली उपकरण योग्य तरीके से कार्य करे, इसके लिए पर्याप्त बिजली आपूर्ति जरूरी है. नागरिकों को महावितरण अच्छी सुविधा उपलब्ध करवाये, ऐसी सलाह बैठक में दी गई. बैठक में किशोर शेलके, शहराध्यक्ष प्रशांत डवरे, महावितरण के अधिक्षक अभियंता दिलीप खांदे, कार्यकारी अभियंता आनंद काटकर, प्रतिक्षा शंभरकर, संजय कुटे, सुनील गिरी, राजपाल गेडाम, सहायक अभियंता अजय चोपडे, विरेंद्र कालबांडे, सौरभ बारब्दे, मंगल ठाकुर, प्रितेश मोखाडे, मंगेश फुटाणे, नवनीत सावरकर आदि उपस्थित थे.
केवल 60 प्रश कनेक्शन अंडरग्राउंड हुए
अंडरग्राउंड बिजली कनेक्शन बिछाने के मामले में गति देने के निर्देश दिए. अनेक स्थानों पर बिजली तार लटके रहने से दुर्घटना को न्यौता देते है. फिलहाल अंडरग्राउंड बिजली तार बिछाने का काम चल रहा है. तकनीकी बाधा व केबल चार्ज न रहने से समस्या निर्माण हो रही है. खुदाई के चलते भी अडचने आने से 60 प्रतिशत काम हुआ है. निधि की भी किल्लत रहने की जानकारी महावितरण अधिकारियों ने दी. सुलभा खोडके ने इस संदर्भ में तत्काल समस्या हल करने का वादा किया.
सम्बंधित ख़बरें
अमरावती पुलिस अधीक्षक निकेतन कदम का बड़ा एक्शन! 23 APIs के बाद अब 17 Police Inspectors का तबादला
गंभीर अपराध की आशंका, अमरावती में तलवार लेकर घूमते युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार
चिखलदरा का भीमकुंड बना पर्यटकों की पहली पसंद, बारिश के बाद झरने ने मोहा मन
रोजगार योजनाओं के लंबित लोन जल्द मंजूर करें, अमरावती में जिलाधिकारी की बैंकों को सख्त हिदायत
बैठक में विधायक सुलभा खोडके ने कहा की एक उपकेंद्र से बिजली आपूर्ति करते समय लोड बढ़ने का मामला कई बार सामने आया. नागरिको को बेवजह ही तकलीफ सहनी पड रही है. इस असुविधा को दूर करने के लिए ट्रान्सपोर्ट नगर, सरकारी अभियांत्रिकी महाविद्यालय व रहाटगांव समिप 33 केवी उपकेंद्र मंजूर हुआ है. इस संदर्भ में जगह का डीपीआर तत्काल तैयार करने के निर्देश दिए.
Preparation mla khodke gave instructions to the officials of mahavitaran settle the maintenance work before the rain
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
भोपाल: सरकारी स्कूलों की बदहाली पर हाईकोर्ट के नोटिस के बाद गरमाई सियासत, उमंग सिंघार ने सरकार पर बोला हमला
Jul 02, 2026 | 02:36 PMहाई कोर्ट के आदेश पर आचार संहिता का बहाना नहीं चलेगा! नागपुर मनपा आयुक्त को अवमानना का नोटिस, अदालत की फटकार
Jul 02, 2026 | 02:34 PMभारत-जापान की मेगा डील! डिफेंस से फार्मा तक हुए बड़े समझौते, जानें इंडो-पैसिफिक में अब कैसे होगा बदलाव?
Jul 02, 2026 | 02:32 PMमुंबई मेट्रो-1 यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत; घाटकोपर-अंधेरी के बीच शुरू होगी ‘मिक्स्ड लूप’ सेवा, भीड़ होगी कम
Jul 02, 2026 | 02:23 PMभारतीय इकोनॉमी की ऊंची उड़ान, जून में रिकॉर्ड 1.94 लाख करोड़ रुपये रहा GST कलेक्शन; जानें कितनी हुई बढ़ोतरी
Jul 02, 2026 | 02:22 PMवर्धा में महावितरण कार्यालय पर विकास समिति का हल्लाबोल: बढ़े बिजली बिल और स्मार्ट मीटर के खिलाफ फूंकी प्रतियां
Jul 02, 2026 | 02:21 PMनागपुर के विकास के लिए बजट की बौछार: नाग-पीली नदी की सफाई के लिए 2400 करोड़ व गड्ढा मुक्ति के लिए 300 करोड़
Jul 02, 2026 | 02:20 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














